BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: MP के युवाओं के लिए CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     VIDEO : 23 साल बाद MP में होने जा रहा बड़ा फैसला!.. <<     KHABAR : कसरावद में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में गरिमामय माहौल में मना 80वां.. <<     BIG NEWS : शहीदों को नमन, तिरंगे को सलाम, नीमच के.. <<     तराना में नाली निर्माण पर उठे सवाल, जेडी ऑफिस.. <<     रामपुरा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या.. <<     KHABAR : मनासा में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     KHABAR : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग.. <<     उज्जैन में स्कूल शिफ्टिंग पर भड़की छात्राएं,.. <<     KHABAR : पानी में लहराया तिरंगा, सड़कों पर उमड़ा.. <<     KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया.. <<     KHABAR : मुरैना में धूमधाम से मनाया गया 80वां.. <<     महाकाल मंदिर में देशभक्ति का जोश, तिरंगे के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2025, 5:38 pm
KHABAR : कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- जिले की शेष सड़कों, मार्गाे, पुल, पुलियाओं पर संकेतक व बेरियर तत्‍काल लगवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में सभी संबंधित विभाग अपनी विभागीय सड़कों, मार्गाे पर संकेतक सूचना बोर्ड लगाए, शेष रही पुल, पुलियाओं रपटों पर बेरियर लगवाए। यह कार्य तत्‍काल पूरा करवाए। जिससे, कि वर्षाकाल में दुघर्टना की सम्‍भावना ना रहे। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सभी निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, एसडीएम संजीव साहू, यातायात थाना प्रभारी अमित सारस्‍वत, सीएमओ नीमच दुर्गा बामनिया, सभी निर्माण विभागों के अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर ने मण्‍डी के सहयोग से मण्‍डी में आने वाली 1000 ट्रेक्‍टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्‍टर लगाने के निर्देश आर.टी.ओ. को दिए। बसो, ट्रकों, ट्रेलरों पर भी संबंधित वाहनो मालिकों को रिफ्लेक्‍टर लगाने के लिए पाबंद कर रिफ्लेक्‍टर अवश्‍य लगवाए। उन्‍होने आर.टी.ओ. को निर्देश दिए, कि यात्री बसों में उपज का परिवहन करने वाले वाहनों पर सख्‍ती से कार्यवाही करें। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहे। कलेक्‍टर ने सगराना घाटी पर हाईवे के दोनो ओर अच्‍छी गुणवत्‍ता के ब्‍लीकर लगवाने के निर्देश भी एमपीआरडीसी महाप्रबंधक को दिए।
बैठक में कलेक्‍टर ने नीमच शहर के मुख्‍य बाजार, मार्गाे पर दुकानों के आगे वाहन, लगाकर, दुकान लगाकर, सामान रखकर यातायात अवरूद्ध करने वालो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। न.पा.नीमच को मुख्‍य मार्ग पर सड़क के दोनो ओर वाहन पार्किंग के लिए रोड़ मार्किंग करवाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में शहरी क्षेत्र में यातायात में बाधित अतिक्रमण हटाने, सड़कें, पुल, पुलिया, रपटों, घुमावदार मोड़ पर संकेतक, रम्‍बल स्‍ट्रीप बनवाने, सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं को कॉंजीहाउस या गोशालाओं में शिफ्ट करवाने, क्षतिग्रस्‍त मार्गाे की मरम्‍मत प्राथमिकता से करवाने, झूलते विद्युत तारों को ठीक करवाने संबंधी बिंदुओं पर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE