BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2025, 6:27 pm
KHABAR : कलेक्टर गर्ग के प्रशासकीय निर्देशन में जिला सहकारी बैंक ने दर्ज की उपलब्ध्यिों की मिसाल, जिला सहकारी बैंक ने रिकार्ड प्रगत्ति के साथ रचा विश्वास का नया अध्याय, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कच्छारा द्वारा बताया गया कि जिला सहकारी बैंक मंदसौर के प्रशासक एवं कलेक्टर अदिति गर्ग के कुशल प्रशासकीय निर्देशन में 29 जुलाई 2025 को उनके बैंक प्रशासक कार्यकाल का सफलतम एक वर्ष पूर्ण हुआ। यह वर्ष बैंक के लिए न केवल संगठनात्मक दृष्टि से, बल्कि वित्तीय और जनहित के स्तर पर भी अत्यंत उल्लेखनीय सिद्ध हुआ है। 
अदिति गर्ग द्वारा 29 जुलाई 2024 को जिला सहकारी बैंक मंदसौर के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण करते समय बैंक की वित्तीय स्थिति का अवलोकन कर बैंक का एन.पी.ए. 10.16 प्रतिशत से कम कर 5 प्रतिशत से कम लाने का चुनौतिपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाकर बैंक की वसूली में बैंक के कर्मचारियों के साथ-साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी लगाया गया एवं लक्ष्यानुसार बैंक का एन.पी.ए. 4.48 प्रतिशत पर लाया गया। यह गर्ग के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धि है। बैंक का एन.पी.ए. कम होने से अमानतदारों एवं ग्राहकों का जिला सहकारी बैंक के प्रति विश्वास बढा है। 
गर्ग के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बैंक ने पारदर्शिता, नवाचार और समर्पण को प्राथमिकता देते हुए उपलब्धियां अर्जीत की
बैंक द्वारा वर्ष 2024-25 में सदस्य स्तर पर (संस्था स्तर पर) 132 करोड़ 85 लाख के कालातीत ऋणों की ऐतिहासीक वसूली की गई। उक्त कालातीत ऋण की वसूली से 19 हजार 702 कालातीत कृषक अब नियमित किसान की श्रेणी में आकर म.प्र. शासन की कृषक हितैषी किसान क्रेडिट कार्ड योजनान्तर्गत ‘‘0’’ प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण प्राप्त कर सकेगें।
बैंक द्वारा वर्ष 2024-25 में शासकीय योजना अन्तर्गत आचार्य विद्यासागर ऋण योजना, पशुपालन साख सीमा ऋण, मत्स्य पालन साख सीमा ऋण एवं अन्य शासकीय योजनाओं के ऋण वितरण के लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति कर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभान्वित किया गया है।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये गये‘‘टी.बी.मुक्त भारत अभियान’’ में भी गर्ग के मार्गदर्शन में बैंक एवं सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं निक्षय मित्र बनकर 401 फूड बास्केट का वितरण किया गया। इसके साथ ही बैंक द्वारा एक्सरे मशीन हेतु आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गई।  
सहकारी बैंक द्वारा मंदसौर जिले की 5 एवं नीमच जिले की 5 पैक्स में जन औषधि केन्द्र प्रांरभ किये गये, मंदसौर एवं नीमच जिले की सभी 172 पैक्स में सीएससी सेंटर प्रांरभ हुए। केन्द्र शासन की मंशा अनुसार सहकारी संस्थाओं की आय में वृद्धि एवं व्यवसाय विविधिकरण के उद्धेश्य से मंदसौर जिले की पैक्स नाहरगढ़ में 26 मई 2025 को इफको (एमसी) आउटलेट प्रांरभ किया गया। जिसके माध्यम से कृषकों को कम दर पर कृषि दवाईयां, बीज उपचार, खरपतवार नाशक एवं पौध की ग्रोथ के लिये न्यूट्रीशियन उपलब्ध करवाये जा रहे है। संस्था नाहरगढ़ के उक्त नवाचार कार्य को प्रदेश स्तर पर सराहा गया है एवं उक्त संस्था का प्रदेश स्तर के अधिकारियों द्वारा भृमण एवं अध्ययन किया गया। बैंक एवं बैंक से सम्बद्ध सहकारी संस्थाओं को इस एक वर्ष के दौरान कई उपलब्धिंया प्रदेश स्तर पर प्राप्त हुई है। 
जिला सहकारी बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा गर्ग के बैंक प्रशासक पद पर एक वर्ष का सफलतम कार्यकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित की गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE