मनासा। आज दिनांक 28/07/2025 को भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वाधान में शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा के विद्यार्थियों को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण खोर (जावद) स्थित विक्रम अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में कराया गया। अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के क्वालिटी कंट्रोल विभाग के जनरल मैनेजर कृष्ण शर्मा अचंता द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट उत्पादन फैक्ट्री, खदान कच्चे माल से सीमेंट उत्पादन प्रक्रिया एवम गुणवत्ता जांच बिंदु एवं पैकिंग सम्बन्धी विभिन्न जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर महाविद्यालय के भारतीय मानक ब्यूरो के प्रभारी डॉ. देवीलाल सुथार एवं प्रो मुकेश मालवीय सहित महाविधालय विद्यार्थी उपस्थित रहे।