BREAKING NEWS
महाकाल मंदिर में देशभक्ति का जोश, तिरंगे के.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली.. <<     BIG NEWS : मानसून में झरनों से निखरी एमपी की.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने दी.. <<     उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस पर बाबा महाकाल का.. <<     मनासा थाने में तिरंगे रंगों की सजावट, नशा.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रगान की गूंज से सराबोर हुआ.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच_ नगर पालिका में शान से लहराया.. <<     KHABAR : सरवानिया नगर परिषद में शान से लहराया.. <<     KHABAR : आजादी के पर्व पर जनप्रतिनिधियों का संदेश,.. <<     VIDEO : #नीमच में तिरंगे के जश्न के बीच #प्रशासन का.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर में स्वतंत्रता दिवस का जोश,.. <<     BIG NEWS : तिरंगे को सलामी, राष्ट्रगान की गूंज, एसपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2026, 8:00 am
NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर यातायात व्यवस्था संभाली, निम्बाहेड़ा में रूट डायवर्जन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था, पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित एक दिवसीय निम्बाहेड़ा दौरे को लेकर चित्तौड़गढ़ पुलिस ने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। आमजन की सुविधा और यातायात के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन, पार्किंग स्थल एवं ड्रॉप-ऑफ प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। कार्यक्रम में आने वाले वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की गई है।

इन मार्गों से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
चित्तौड़गढ़, कपासन, बेगूं एवं गंगरार की ओर से आने वाले वाहन: नेशनल हाईवे स्थित वसुंधरा विहार तिराहे से वसुंधरा विहार कॉलोनी में निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क किए जाएंगे।

प्रतापगढ़, छोटीसादड़ी एवं नीमच की ओर से आने वाले वाहन: नेशनल हाईवे स्थित बड़ौली माधोसिंह तिराहे से राजमाता सिंधिया पार्क के सामने यात्रियों को उतारने के बाद वाहन वसुंधरा विहार कॉलोनी में निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क किए जाएंगे।

उदयपुर एवं बड़ीसादड़ी की ओर से आने वाले वाहन: साकरिया चौराहा से सर्विस लाइन होते हुए नेशनल हाईवे बड़ौली माधोसिंह तिराहे तक पहुंचेंगे। यहां राजमाता सिंधिया पार्क के सामने यात्रियों को उतारने के बाद वाहन वसुंधरा विहार कॉलोनी में पार्क किए जाएंगे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बसों एवं अन्य वाहनों से आने वाले यात्रियों को केवल निर्धारित ड्रॉप-ऑफ प्वाइंट पर ही उतारा जाएगा और इसके बाद वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े किए जाएंगे।

कार पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान

नेशनल हाईवे बड़ौली माधोसिंह तिराहे से निम्बाहेड़ा जाने वाले मार्ग पर दाहिनी ओर कार पार्किंग की व्यवस्था निम्न स्थानों पर रहेगी-

बजरंग विहार कॉलोनी

रॉबिन स्कूल की गली
तनिष्क होटल के पास
हाईटेक किचन के पीछे
पशु चिकित्सालय के पास
अधिकारियों के वाहनों के लिए अलग पार्किंग

जिला स्तरीय अधिकारियों, डीएलओ एवं अन्य अधिकारियों के वाहनों के लिए बड़ौली माधोसिंह रोड से सभा स्थल अंबेडकर महाविद्यालय, निम्बाहेड़ा के बाएं गेट से होकर स्थायी हेलीपैड के पूर्व दिशा में निर्धारित पार्किंग स्थल पर व्यवस्था की गई है।

यातायात पुलिस उप अधीक्षक भूरा राम ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान तैनात किए गए हैं। उन्होंने आमजन से निर्धारित रूट एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करने, पुलिसकर्मियों के निर्देशों में सहयोग करने तथा सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE