BREAKING NEWS
KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया.. <<     KHABAR : मुरैना में धूमधाम से मनाया गया 80वां.. <<     महाकाल मंदिर में देशभक्ति का जोश, तिरंगे के.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली.. <<     BIG NEWS : मानसून में झरनों से निखरी एमपी की.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने दी.. <<     उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस पर बाबा महाकाल का.. <<     मनासा थाने में तिरंगे रंगों की सजावट, नशा.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रगान की गूंज से सराबोर हुआ.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच_ नगर पालिका में शान से लहराया.. <<     KHABAR : सरवानिया नगर परिषद में शान से लहराया.. <<     KHABAR : आजादी के पर्व पर जनप्रतिनिधियों का संदेश,.. <<     VIDEO : #नीमच में तिरंगे के जश्न के बीच #प्रशासन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2025, 7:29 pm
NEWS : रेल यात्रियों को किया गया बाल तस्करी के विरुद्ध जागरूक, यात्रियों से की  यह अपील, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बाल तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक चुनौती के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ जंक्शन पर यात्रियों को सतर्क रहने एवं समय पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।


यात्रियों को बताया गया कि जिस प्रकार वे यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा करते हैं, उसी प्रकार आसपास यात्रा कर रहे संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस बच्चों या किसी भी असामान्य गतिविधि की जानकारी संबंधित विभागों को देना आवश्यक है। बाल तस्करी रोकने के लिए आमजन की सजगता और समय पर दी गई सूचना अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो सकती है।


जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यात्रियों से अपील की गई कि यदि किसी यात्री को कोई बच्चा संदिग्ध स्थिति में दिखे, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।इस अवसर पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल, सदस्यगण सीमा भारती, नीता लोठ, ओमप्रकाश लक्ष्यकर, चित्तौड़गढ़ जंक्शन पर आरपीएफ थाना प्रभारी विक्रम, एसआई दिनेशचंद्र, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सुभाष शर्मा, जीआरपी थाना प्रभारी अनिल देवल, एसआई धूलिराम, स्टेशन प्रबंधक छुट्टनलाल मीणा, चाइल्ड हेल्पलाइन, सुपरवाइजर सरिता मीणा, गायत्री सेवा संस्थान से जिला समन्वयक अमितराव, अब्दुल वाहिद, कुसुम मेनारिया, एवं शोभा गर्ग उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE