BREAKING NEWS
KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया.. <<     KHABAR : मुरैना में धूमधाम से मनाया गया 80वां.. <<     महाकाल मंदिर में देशभक्ति का जोश, तिरंगे के.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली.. <<     BIG NEWS : मानसून में झरनों से निखरी एमपी की.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने दी.. <<     उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस पर बाबा महाकाल का.. <<     मनासा थाने में तिरंगे रंगों की सजावट, नशा.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रगान की गूंज से सराबोर हुआ.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच_ नगर पालिका में शान से लहराया.. <<     KHABAR : सरवानिया नगर परिषद में शान से लहराया.. <<     KHABAR : आजादी के पर्व पर जनप्रतिनिधियों का संदेश,.. <<     VIDEO : #नीमच में तिरंगे के जश्न के बीच #प्रशासन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2025, 8:06 pm
NEWS : पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने ढाबेश्वर महादेव मंदिर दर्शन कर की विश्व कल्याण की कामना, भोलेनाथ के जलाभिषेक में हुए शामिल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने दशहरा मैदान पर यहां स्थित श्री ढाबेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की।
भगवान शिव को समर्पित पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार को सुबह निकटवर्ती ग्राम करथाना से महादेव मंदिर पहुंची कावड़ यात्रा पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना सम्मिलित हुए और कावड़ लेकर कावड़ियों की कावड़ यात्रा में शामिल होकर भोलेनाथ के दरबार में पहुंचे। ढाबेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कावड़ यात्रा के पहुंचने पर मानवेंद्रसिंह चौहान के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद द्वारा कावड़ यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने पंडित नर्मदाशंकर आमेटा द्वारा मंत्रोंचार के साथ करवाए गए जलाभिषेक में भाग लिया और भगवान भोलेनाथ से विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हुए क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि, उन्नति की कामना की। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के श्री ढाबेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर मंदिर के महंत भरत गिरी महाराज तथा मंदिर मंडल कमेटी एवं डीवीएस अखाड़े के पदाधिकारियों चतर्भुज कुमावत, प्रवक्ता मनोहर माली, जमनालाल लोहार, नटवर कुमावत, अनिल कुमावत इत्यादि ने पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना को उपर्णना ओढ़ाकर अभिनंदन किया तथा यहां ढाबेश्वर मंदिर परिसर में करवाए गए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। ढाबेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में भगवान श्री शिव शंकर भोलेनाथ के दरबार में यहां उपस्थित भक्तजनों, श्रद्धालुओं को पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष एवं निवर्तमान पालिका पार्षद मनोज पारख, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, सेवादल के मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पंकज लड्डा, महासचिव मनीष जारोली, दिग्वेन्द्र प्रताप सिंह, सचिव धीरज नगरिया, आशीष अग्रवाल प्रवक्ता नितेश लोट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष साजन सोनी, पंकज शर्मा, पालिका के निवर्तमान पार्षद कालू कुमावत, पूर्व पार्षद शोभाराम जाट, माणक साहू, बाबू खान मेव, रामकिशन चौधरी, मनोहर माली, जमनालाल लोहार, सुरेश मीणा, विकास धाकड़, संजय उपाध्याय, करण जीनगर, दिलखुश मीणा, सोहनलाल धाकड़, विक्रम अहीर, सोनू अहीर, अंकित जैन, सुरेश सेन, दीपक धाकड़, आदित्य पहाड़िया, आशुतोष टांक कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन जनप्रतिनिधिगण अग्रिम संगठनों से जुड़े समस्त पदाधिकारीगण गणमान्यजन, भोलेनाथ के दरबार में दर्शन करने आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण, भक्तगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE