BREAKING NEWS
KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया.. <<     KHABAR : मुरैना में धूमधाम से मनाया गया 80वां.. <<     महाकाल मंदिर में देशभक्ति का जोश, तिरंगे के.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली.. <<     BIG NEWS : मानसून में झरनों से निखरी एमपी की.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने दी.. <<     उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस पर बाबा महाकाल का.. <<     मनासा थाने में तिरंगे रंगों की सजावट, नशा.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रगान की गूंज से सराबोर हुआ.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच_ नगर पालिका में शान से लहराया.. <<     KHABAR : सरवानिया नगर परिषद में शान से लहराया.. <<     KHABAR : आजादी के पर्व पर जनप्रतिनिधियों का संदेश,.. <<     VIDEO : #नीमच में तिरंगे के जश्न के बीच #प्रशासन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 11:09 am
KHABAR : भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और नगर निगम में भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जनविरोधी नीतियों और मुरैना नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर एकत्र होकर शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार ने आम जनता की समस्याओं की अनदेखी की है। मंहगाई, बेरोजगारी और अब नगर निगम में व्याप्त घोटाले जनता को परेशान कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम में निर्माण कार्यों, सफाई व्यवस्था और अन्य ठेकों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है।


प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के नाम नगर निगम आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर निगम में चल रहे घोटालों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।


धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस की सदस्याएं एवं युवा नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE