BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 11:37 am
REPORT : संबंधित विभागों के समन्‍वय से सीएसआर के प्रोजेक्‍ट का क्रियान्‍वयन करें, प्रस्‍तावित कार्याे की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) समिति की बैठक सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समस्त सीएसआर इकाईयों ने वर्ष 2025-26 में सीएसआर मद से प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। इकाईयों द्वारा वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित सीएसआर प्लान की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने विक्रम सीमेंट खोर द्वारा किए जा रहे अधोसंरचना विकास कार्य व महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।

बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सभी सीएसआर इकाईयों के प्रस्तावित सीएसआर प्लान की समीक्षा करते हुए कहा कि उपलब्ध सीएसआर बजट के बेहतर उपयोग हेतु संबंधित विभागों से समन्वय कर कार्य संपादन करें ताकि कार्यों का दोहरीकरण ना हो और सीएसआर निधि का सार्थक उपयोग हो सके।

बैठक में शासकीय विभागों द्वारा प्रस्तुत सीएसआर प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा की गई। परियोजना संचालक आत्मा द्वारा धनिया सीड प्रोजेक्ट, मल्टीकट ज्‍वार कार्य, जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी द्वारा शासकीय विद्यालयों में फर्नीचर मांग प्रस्ताव दिये गये। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सशस्त्र वाहिनी में प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं के लिए स्पोर्ट्स शूज व ट्रैकसूट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया। सभी सीएसआर इकाईयों को कलेक्‍टर ने उक्त प्रस्तावों को सीएसआर निधि से करने में रूचि लेने और सीएसआर मद से मुख्यतः बुनियादी ढांचा निर्माण कार्य जैसे सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक उपकरण, आंगनबाड़ी व स्कूल भवन में निर्माण कार्य एवं दिव्यांगजनों व वंचित वर्गों को स्वरोजगार से जोड़ने वोकेशनल ट्रेनिंग, स्किल डेवलपमेंट एवं वंचित वर्ग के कल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

आभार महाप्रबंधक उद्योग योगिता भटनागर ने व्‍यक्‍त किया। बैठक में अल्ट्राटेक सीमेंट खोर, धानुका ग्रुप नीमच, अडानी विलमार भाटखेडा, ग्रीनको खेमला ब्लाक रामपुरा के प्रतिनिधि एवं विभिन्‍न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE