अशोकनगर। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशानुसार अशोकनगर जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, नवोदय, केंद्रीय, सीबीएसई, आईसीएससी, मदरसों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों का दिनांक 29 एवं 30 जुलाई 2025 को अवकाश घोषित किया गया है।