कुकड़ेश्वर। नगर से 1 किलोमीटर दूर दूरभाष केंद्र के सामने, संजीवनी 108 एंबुलेंस सेवा की एक एंबुलेंस खराब हो गई है, जिससे गर्भवती महिला को रामपुरा के पास बरसी गांव में डिलीवरी लेने जा रही थी परंतु अचानक 8 बजे गाड़ी के इंजन में भट्ट भट्ट की आवाज आई और इंजन फूट गया और सारा डिजल नीचे निकल गया इतनी खराब और जर्जर स्थिति के कारण बड़ा हादसा होते-होते बचा 108 संजीवनी की अंदर से भी हालत इतनी खराब और बत्तर हो रही हैं कि बीमार व्यक्ति को ले जाना भी बड़ा मुश्किल काम है शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर इन खटारा गाड़ियों को बंद करना चाहिए और जो कंपनी इसे संचालित कर रही है उनका लाइसेंस निरस्त करना चाहिए और नई गाड़ियों को लगाना चाहिए।
मेंटेनेंस के अभाव में खराब हुई एंबुलेंस
एंबुलेंस सेवा देने वाली कंपनी की गाड़ियों में किसी प्रकार का कोई मेंटेनेंस नहीं हो रहा है मेंटेनेंस न होने के कारण एंबुलेंस खराब हुई है। इससे मरीजों को समय पर अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में हमने ड्राइवर से चर्चा करें तो उन्होंने बताने से इनकार कर दिया।