BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2025, 7:33 pm
NEWS : श्री कल्लाजी मुख्य धाम छतरी पर भव्य जन्मोत्सव 1 अगस्त को, एक शाम वीरवर कल्लाजी के नाम भजन संध्या एवं शोभायात्रा, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जन जन के आराध्य श्री शेषावतार कल्लाजी के मुख्य धाम दुर्ग मार्ग पर स्थित छतरी पर भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम सावन शुक्ल अष्ठमी शुक्रवार 1 अगस्त को पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जायेगा।


श्री नागणेचा जयमल कल्लाजी सेवा संस्थान के शशीरंजन तिवारी ने बताया कि ठाकुरजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरूवार 31 जुलाई को सवा तीन बजे हजारेश्वर महादेव से कल्लाजी की छतरी तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसके मुख्य आकर्षण महादेव की बारात, बाहुबली हनुमान जी, नासिक ढोल और वीर हनुमान अखाड़ा का प्रदर्शन के साथ डॉक्टर वीरेन्द्र कृष्ण दुर्गादत्ती होंगे। इस शोभायात्रा को हजारेश्वर महादेव महंत चन्द्रभारती महाराज के द्वारा केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया जायेगा।


उन्होंने बताया कि ठाकुर जी की संध्या महाआरती के साथ महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहीं रात्रि सवा आठ बजे से रात्रिजागरण के साथ आयोजित भजन संध्या के सहनवा के शंकरलाल जाट एवं पार्टी द्वारा मनभावन भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।


पुजारी सत्यनारायण बैरागी ने बताया कि शुक्रवार 1 अगस्त को प्रातः सवा 7 बजे ठाकुर जी का रूद्राभिषेक, प्रातः सवा 10 बजे हवन, सायं सवा 6 बजे जयमल कल्लाजी के कमल अर्चन के साथ मनमोहक आंगी का श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी।


उमेश चाष्टा ने बताया कि सायं साढ़े 7 बजे ठाकुर जी को छप्पन भोग न्यौछावर कर महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।


सेवक नारायण शर्मा व महंत सत्यनारायण बैरागी ने समस्त श्रद्धालुओं, भक्तों को अधिकाधिक संख्या में सभी कार्यक्रमों में भाग लेकर जन्मोत्सव समारोह को भव्य रूप देने और व सर्वत्र खुशहाली की कामना में भागीदार बनने का आग्रह किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE