BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2025, 1:25 pm
KHABAR : सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने ब्लैक स्पॉट्स का किया निरीक्षण, ब्लैक स्पॉट्स को समाप्त करने का कार्य शीघ्र करे- न्यायाधीश, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने देवास जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स जामगोद का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने दुर्घटनाओं, मृतकों की संख्या, दुर्घटनाओं के कारण आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में ब्लैक स्पॉट समाप्त करने के कार्य तेज गति से पूरे किये जाये।


निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत ने जामगोद ब्‍लैक स्‍पॉट्स पर किये गये सुधारों एवं घटनाओं में किस प्रकार से कमी लाई गई इस संबंध में जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि गत वर्ष जहां ब्‍लैक स्‍पॉट्स पर 05 घटनाएं हुई थी इस वर्ष सिर्फ एक घटना हुई है। स्‍थल को ब्‍लैक स्‍पॉट्स हटाने के लिए बनाई गई कार्य योजना के संबंध में विस्‍तार से जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि सडक दुर्घटनाओं को कम करने के लिये सोलर पावर डेलीनेटर, कैट आइज, ब्लिंकर, रोड मार्किंग, रोड स्टड्स लगाये जाने का कार्य भी किया जा रहा है।


ब्‍लैक स्‍पॉट्स निरीक्षण के दौरान एपीआरडीसी, पीडब्ल्यूडी, ट्राफिक, आरटीओ विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE