नीमच। आयुष विभाग के शासकीय आयुर्वेद औषधालय जनकपुर द्वारा जिला आयुष अधिकारी डॉ. आशीष बोरना के निर्देशन में बुधवार को निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर शासकीय माध्यमिक विद्यालय जनकपुर में आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग ,उदर रोग,विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श गैस अम्लपित, साइटीका, हदय प्रमेह आदि बीमारियों की जांच कर निःशुल्क औषधियॉं वितरित की। शिविर में बीपी की निःशुल्क जांच कर, आवश्यक परामर्श के साथ औषधियां उपलब्ध कराई गई। शिविर में कुल 78 रोगियों ने स्वास्थ्य का लाभ लिया।
शिविर में डॉ. नाथू सिंह मौर्य, डॉ. धीरज डावर, डॉ. नरसिंह चौहान, भगवान दास बैरागी, हरिशदास बैरागी, हेमंत व्यास, विनीत सोनी, सुधा भदौरिया सोनू ने अपनी सेवाएं दी गई।