BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2025, 11:29 am
KHABAR : जिला अस्पताल का कलेक्टर वानखडे ने किया रात्रि कालीन निरीक्षण,मरीजों की समस्याएं देख भड़के, कहा लापरवाही बर्दाश्त नही, पढे़ खबर 

Share On:-

दतिया। रविवार की रात दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण बीती रात एक प्रसूता को खून न मिलने और स्टाफ द्वारा अमानवीय व्यवहार किए जाने की शिकायतों के बाद किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त नजर आईं और मरीजों की कई समस्याएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को एक मरीज ने बताया कि अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर उसने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी, जिसके बाद उसे शिकायत हटाने का दबाव डाला गया। जब कलेक्टर ने आरएमओ से पूछताछ की तो उन्होंने मरीज को पहचानने से इनकार कर दिया। आरएमओ ने कहा कि यह मेरे सामने नही आये। कलेक्टर ने  इस पर नाराजगी व्यक्त की।मैटरनिटी वार्ड के शौचालय और बाथरूम की स्थिति भी अत्यंत खराब पाई गई। गंदगी और टूटी जलभराव की ओर ध्यान दिलाया और तुरंत सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक महिला अपने बीमार बच्चे को लेकर भटकती रही थी। लेकिन उसे भर्ती नहीं किया जा रहा था। जब कलेक्टर को यह जानकारी दी गई, तो उन्होंने तत्काल बच्चे को भर्ती करने के निर्देश दिए। डॉक्टरों ने पहले कहा कि बच्चे की हालत सामान्य है, लेकिन महिला ने स्पष्ट कहा कि “आप देख नहीं रहे हैं, बच्चे को परेशानी हो रही है।” इसके बाद बच्चे को भर्ती किया गया।कलेक्टर वानखड़े ने स्पष्ट निर्देश दिए कि डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा। मरीजों और उनके परिजनों से संवेदनशीलता से पेश आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि आगे भी इस तरह की शिकायतें आईं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा डॉक्टर और नर्स स्टाफ को अपने व्यवहार में सुधार लाने की आवश्यकता है। मरीजों से सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करे और डाक्टर 15 दिन में बैठक लेकर यह कर्तव्य प्रणय याद दिलाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE