BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2025, 5:09 pm
KHABAR : स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली ऑफिस का घेराव, कांग्रेसियों ने गेट पर जड़ा ताला, महिलाओं ने चूड़ी भेंट की तो पुलिस वाहन में बैठकर भागे अधिकारी, पढे़ खबर 

Share On:-

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम के इटारसी में सोमवार को कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया। स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। जिसके चलते कांग्रेसियों ने बिजली कार्यालय में ताला लगाकर नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिये चक्काजाम कर दिया। मौके पर जब बिजली कंपनी के उप महाप्रबंधक पहुंचे तो प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने अधिकारी को चूड़ी भेंट करने की कोशिश की। महिलाओं के हाथों में चूड़ी देख बिजली कंपनी के उप महाप्रबंधक पुलिस वेन में बैठकर मौके से भाग खड़े हुए।


स्मार्ट मीटर का विरोध इन दिनों प्रदेश में जमकर हो रहा है। कांग्रेस पूरी ताकत से हर स्तर पर स्मार्ट मीटर का विरोध कर रही है। इसी के चलते इटारसी में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कमेटी ने उग्र आंदोलन करते हुए प्रदर्शन किया। सड़क पर रैली निकालकर कांग्रेसी बिजली कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे 69 पर पहुंचे और चक्काजाम कर दिया।


बिजली कार्यालय के गेट पर कांग्रेसियों ने ताला लगा दिया। इस दौरान कांग्रेसी शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे थे। कांग्रेसियों ने मौके पर पहुंचे उप महाप्रबंधक संदीप पांडे से बातचीत की तो उनका रवैया ठीक नहीं था। इसके बाद कांग्रेसियों ने हंगामा कर दिया। वहीं प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने उप महाप्रबंधक को चूड़ी भेंट करना चाही। स्थिति को बिगड़ते देख बिजली अधिकारी मौके से पुलिस वेन में सवार होकर भाग खड़े हुए। महिलाएं अधिकारी को चूड़ी देने कुछ दूर तक कार के पीछे दौड़ी भी, लेकिन तब तक अफसर वहां से निकल चुके थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE