BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2025, 10:48 am
KHABAR : पश्चिम क्षेत्र कंपनी की बिजली बिल भुगतान सेवा अपडेट, चौबीस घंटे में पचास हज़ार उपभोक्ताओं ने केशलेस बिल भरा, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा क्लाउड माइग्रेशन, ऑन लाइन सेवाओं के अपडेशन का महत्वपूर्ण कार्य किया गया। इसके बाद कैशलेस बिजली बिल भरने की प्रक्रिया अत्यंत तेजी से संचालित हो रही है। 

कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि सबसे पहले एमपी ऑन लाइन की बिजली बिल भुगतान सेवाएं प्रारंभ हुई, फिर यूपीआई से पैमेंट यानि पेटीएम, फोन पे, गुगल पे, अमेजन इत्यादि माध्यमों से तेजी से भुगतान जारी है। सिंह ने बताया कि गुरूवार की शाम से शुक्रवार की शाम तय यानि चौबीस घंटे के अंतराल में करीब एक लाख पचास हज़ार से अधिक उपभोक्ताओ ने बिल डाउनलोड किए तथा पचास हज़ार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने कैशलेस तरीके से बिजली बिल जमा कराए है। शुक्रवार को मात्र पांच से सात सेकंड में बिजली बिल कैशलेस तरीके से जमा हुए। 

सिंह ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अत्यंत जरूरी कार्य के लिए जिन उपभोक्ताओं की पे डेट पिछले तीन चार दिनों में थी, उन्हें पहले से ही आगे बढ़ा दिया गया था, इस तरह दो दिन दिनों में बिल नहीं जमा करने वालों से किसी भी प्रकार का अधिभार नहीं लिया जाएगा। सिंह ने बताया कि कंपनी निर्बाध आपूर्ति एवं बेहतर उपभोक्ता सेवा संचालन के प्रति वजनबद्ध हैं। इसके लिए हजारों कार्मिक समर्पित भावना के साथ जुटे हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE