BREAKING NEWS
KHABAR : हनुमंत्या व्यास में पेयजल समस्या का.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई,लखनऊ अग्निकांड के.. <<     शाजापुर केंद्रीय विद्यालय में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक.. <<     KHABAR : सीआरपीएफ नीमच में 76 महिला नवारक्षियों की.. <<     शिवपुरी में दलित परिवार पर जानलेवा हमले से.. <<     NEWS : मथुरा तालाब पंचायत में आयोजित हुआ ग्रामीण.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सुविधा बना मजाक, नहीं मिली.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में रॉकेट लर्निंग कार्यक्रम के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में व्यापारी से मारपीट,लूट के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 200 वर्षों की परंपरा के साथ निकला आशूरा का.. <<     मंदसौर में नगर पालिका का बड़ा.. <<     रतलाम के हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान.. <<     BIG NEWS : टीचर कॉलोनी में चोरी से मचा हड़कंप, सूने.. <<     मोहर्रम की 9वीं रात कसरावद में निकले पारंपरिक.. <<     मंदसौर में निर्जला एकादशी की धूम, खाटू श्याम.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का गोधाम बालाजी मंदिर क्षेत्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2025, 10:51 am
KHABAR : सिंगोली पुलिस थाने पर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक, मोहर्रम सहित अन्य त्यौहारों और कार्यक्रमों पर हुई चर्चा, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। पुलिस थाने पर शुक्रवार देर शाम करीब 7 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान चालीसवें मोहर्रम  सहित अन्य त्यौहारों और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नीमच जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशानुसार आगामी चालीसवे मोहर्रम, धरणीधर जयंती, और ग्राम धारड़ी में आयोजित होने वाले उर्स सहित अन्य कार्यक्रमों को लेकर थाना प्रभारी बी एल भाबर द्वारा नवागत एसडीओपी रोहित राठौर की मौजूदगी में सिंगोली पुलिस थाने पर शांति समिति की बैठक बुलाई गई।
इस दौरान राठौर ने निकलने वाले धरणीधर चल समारोह और  मोहर्रम के समय, रूट और अन्य कार्यक्रमों के प्रारंभ से लेकर समापन तक की जानकारी ली, तथा नागरिकों से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने के अपेक्षा व्यक्त की गई। बैठक संपन्न होने के बाद एसडीओपी रोहित राठौर ने बाईक पर सवार होकर मोहर्रम के रूट और अन्य स्थलों का निरीक्षण किया।
बैठक के दौरान एसडीओपी रोहित राठौर और थानाधिकारी भूरालाल भाबर के अलावा, भाजपा जिला मंत्री अशोक सोनी विक्रम, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया, नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, प्रभारी राजस्व निरीक्षक प्रकाश शुक्ला, फूल कुमार मलिक, दिनेश जोशी, अंजुमन सदर रईस खान, पूर्व सदर जमील मोहम्मद मेव, भाया सोनी,  सहित ग्रामीण, नगर निकाय एवं विद्युत कर्मचारी और पत्रकारगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE