BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2025, 8:14 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- प्रशासन के सहयोग से प्रसूता को मिला पुनर्जीवन, सिविल अस्पताल रामपुरा में महिला का डॉ. ने किया परीक्षण, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.आर.के.खद्योत ने बताया, कि राजस्थान राज्य के कुआंखेडा जिला चित्तौडगढ़ की संतोष पति प्रकाश भील जो, कि बोलने और सुनने में असमर्थ है, जिसका संभावित प्रसव 28 अगस्त 2025 को होना था। उक्त महिला 27 जुलाई 2025 को प्रसव पीडा के साथ सिविल अस्पताल रामपुरा पहुंची, जहा पर महिला की स्थिति असचेत थी। सिविल अस्पताल रामपुरा में महिला का डॉ. ने परीक्षण किया। महिला को प्री-टर्म एवं झटके आ रहे थे, रक्तचाप नापने पर 200/110 आ रहा था। महिला को एक्लेम्पसिया के साथ ही प्रसव पूर्व रक्तस्त्राव होने के कारण डॉ. प्रमोद पाटीदार, डॉ अभिषेक चौहान व पेरामेडिकल स्टाफ ने महिला का सम्पूर्ण प्राथमिक उपचार करते हुए जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया तथा जिला सुमन हेल्प डेस्क सुपरवाईजर अरविन्द शर्मा को सूचना दी।

महिला को 108 के माध्यम से रैफर किया गया। जिसका प्रसव ई. एम.टी 108 द्वारा रामपुरा और मनासा के बीच रास्ते में ही एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव करवाया गया, जिसमे प्री-टर्म फिमेल वाइल्ड आई यू डी हुआ। महिला की स्थिति लगातार बिगडती जा रही थी, 108 के माध्यम से उक्त महिला को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहाँ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नितीन जैन द्वारा महिला का ईलाज प्रारंभ किया गया, किन्तु मेटरनल आई सी.यू. नहीं होने से महिला की जान का खतरा था। इसको समझते हुए डॉ. जैन ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.के.खद्योत से चर्चा कर, ज्ञानोदय मल्टीस्पेशिलीटी हास्पिटल में इस महिला हेतु मेटरनिटी आई.सी.यू उपयोग करने की स्वीकृति प्राप्त कर महिला को तत्काल ज्ञानोदय हास्पिटल शिफ्ट किया। जहाँ ज्ञानोदय हास्पिटल के चिकित्सकों ने महिला का उपचार किया तथा महिला की जान बचाई। उक्त महिला के परिजनों को सभी प्रकार की समझाईश एवं दवाई देकर समय-समय पर नजदीकी अस्पताल में दिखाने को कहा। महिला को स्वस्थ्य होने पर 4 अगस्त 2025 को डिस्वार्ज किया गया। इस प्रकार प्रशासन के सहयोग से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा निजी क्षेत्र की सुविधाओं का उपयोग कर मातृ मृत्यु होने से बचाया गया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE