BREAKING NEWS
BIG NEWS : आगे-आगे बाइक, पीछे नशे की खेप से भरी.. <<     BIG REPORT : खेल मैदान बचाने की मुहिम जारी, संघर्ष.. <<     KHABAR : अवैध बालू उत्खनन पर खूनी संघर्ष, खेत मालिक.. <<     KHABAR : 7 दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण सम्पन्न, 150.. <<     REPORT : विश्व मानव दुर्व्यापार निरोधी दिवस पर.. <<     KHABAR : खरगोन पुलिस का जनजागरूकता कार्यक्रम,.. <<     REPORT : कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने सब इंस्पेक्टर.. <<     KHABAR : दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित.. <<     KHABAR : 60 प्रतिशत मूंग खरीदी के फैसले पर सपा ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में 'मध्यप्रदेश शासन आयकर विभाग'.. <<     KHABAR : ग्रीन हाईवे में मध्यप्रदेश नंबर-1, पांच.. <<     NEWS : जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने की ग्रामीण विकास.. <<     BIG NEWS : नीमच के पेट्रोल पंप पर हाईवोल्टेज.. <<     डीजे गाड़ी में वेल्डिंग के दौरान हादसा या.. <<     यूरिया संकट से परेशान किसानों का मंजीरा.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान में श्रद्धा से.. <<     BIG NEWS : 10 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2025, 11:59 am
BIG NEWS : पिपलियामंडी में एनजीओ ने मनाया अनोखा रक्षाबंधन, असहाय बुजुर्ग बहन के घर पहुंच किया ऐसा काम की...., हर महीने मदद का लिया संकल्प, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलियामंडी। रक्षाबंधन जैसे पावन और भाई-बहन के स्नेह से जुड़े पर्व पर सर्व हितार्थ श्री देव संजीवनी वेलफेयर फाउंडेशन मध्य प्रदेश ने इंसानियत और सामाजिक सेवा की मिसाल पेश की। संस्था की टीम पिपलियामंडी नगर के अयोध्या बस्ती में रहने वाली असहाय बुजुर्ग बहन वर्दी बाई के घर पहुंची और उन्हें सप्रेम राशन सामग्री भेंट की।

असहाय महिला ने जब यह मदद प्राप्त की तो उनकी आंखों में खुशी और कृतज्ञता के आंसू झलक उठे। उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संस्था की इस पहल की क्षेत्र के लोगों ने खुलकर सराहना की और कहा कि ऐसे कार्य समाज में इंसानियत और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

विशेष बात यह रही कि संस्था ने सिर्फ इस अवसर पर मदद देकर रुकने की बजाय वर्दी बाई को प्रतिमाह राशन सामग्री उपलब्ध कराने का संकल्प भी लिया, जिससे उनके जीवनयापन में निरंतर सहयोग मिल सके।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉ. देवराज, जिला अध्यक्ष विजय जी पाटीदार, तहसील अध्यक्ष अनिल जी सोलंकी, तहसील महिला अध्यक्ष सुल्ताना जी, सहित संस्था के अन्य कार्यकर्ता और टीम सदस्य मौजूद रहे।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे पर्व पर इस प्रकार का कार्य न केवल जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाता है, बल्कि समाज में सेवा और करुणा का संदेश भी फैलाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE