BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2025, 10:21 am
KHABAR : दृष्टिहीन छात्राओं के बीच पहुँचे कलेक्टर ऋतुराज सिंह, स्किल डेवलपमेंट के लिए 4 लाख की सहायता घोषित, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने देवास के दृष्टिहीन कन्या विद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण कर छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने विद्यालय के लिए संचालित सभी प्रबंधनों की प्रशंसा की। इस दौरान एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया, संवरक्षक  बलजीत सिंह सलूजा, अध्यक्ष राजेंद्र मूंदड़ा, परामर्शदाता  राधेश्याम सोनी, सचिव डॉ सुरेश शर्मा, सह सचिव गंगा सिंह सोलंकी, स्कूल की प्राचार्य तथा अन्य संबंधित उपस्थित थे।


कार्यक्रम के प्रारंभ में छात्राओं ने कलेक्टर सिंह का स्वागत सुंदर एवं मनमोहक गीत की प्रस्तुति के माध्यम से किया तथा नमोकार मंत्र की सुंदर प्रस्तुति की भी दी।संस्था के पदाधिकारी ने कलेक्टर ऋतुराज सिंह, एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भादरिया शाल श्रीफल से स्वागत कर मोमेंटो भेट किया।’ 


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  सिंह ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि बच्चों के स्किल डेवलपमेंट के लिए जिला प्रशासन की ओर से 4 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि यह गर्व का विषय है कि देवास की चार दृष्टिहीन छात्राएँ राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में चयनित होकर जिले का नाम रोशन कर रही हैं।


कलेक्टर ने कहा कि छात्राएँ गीत गाने, वाद्य यंत्र बजाने और अन्य प्रतिभाओं में भी निपुण हैं। उनके विकास के लिए जिला प्रशासन हर संभव मदद करेगा, ताकि ये बच्चियाँ आगे और अच्छा प्रदर्शन कर सकें।


उन्होंने यह भी बताया कि संस्था पिछले 51 वर्षों से उत्कृष्ट कार्य कर रही है, और अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी इस प्रयास में भागीदार बनना चाहिए।


एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने भी छात्राओं के आत्मविश्वास और हिम्मत की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणादायक बताया।


उन्होंने कहा कि दृष्टिहीन कन्या विद्यालय में बालिकाओं की सुरक्षा की दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे एवं पुलिस की गस्त भी लगावाई जाएंगी।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE