BREAKING NEWS
यूरिया संकट से परेशान किसानों का मंजीरा.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान में श्रद्धा से.. <<     NEWS : ₹10 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी.. <<     KHABAR : युवक की मौत पर बवाल, थाने के सामने शव रखकर.. <<     BIG NEWS : पहले 2 हजार दो, फिर होगा काम... किसान ने.. <<     KHABAR : यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आसपास का.. <<     KHABAR : श्रावण में भारतीय डाक की सौगात, अब.. <<     मल्हारगढ़ के किसानों पर चौतरफा मार, घोड़ारोज,.. <<     KHABAR : इंदौर में नीट प्रदर्शन का समर्थन किया,.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : यूरिया संकट से परेशान किसानों का अनोखा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा पुलिस का बड़ा धमाका,.. <<     मंदसौर में 10 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, दो.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर जिले में जहरीले मेहमान.. <<     REPORT : मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की.. <<     KHABAR : ​बिगड़ैल और अनाथ बाघ-तेंदुओं की पाठशाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2025, 12:50 pm
KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नीमच में आदिवासी संगठन जयस ने निकाली विशाल वाहन रैली, समाजजनों में दिखा गजब का उत्साह, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज नीमच में आदिवासी संगठन जयस  द्वारा एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शबरी आश्रम पहुंची, जहाँ विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए आदिवासी समाज के सदस्य एकत्रित हुए। यहां से रैली मंडी पहुंची। जयस संगठन ने इस मौके पर देश की स्वतंत्रता और संरक्षण में आदिवासी समाज के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। इस दौरान जय जोहार के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा और रैली में बड़ी संख्या में समाजजनों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
समाज के सदस्यों ने कहा कि आदिवासी समाज ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि जंगल, वन्यजीव और भूमि की सुरक्षा में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान में आदिवासी समाज को दिए गए विशेष स्थान का भी उल्लेख किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता और जागरूकता को बढ़ावा देना था। जयस ने सभी समाजजनों से अपने अधिकारों और सम्मान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। यह रैली आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति और अधिकारों को लेकर एक मजबूत संदेश थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE