BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2025, 11:09 am
KHABAR : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान के तहत नीमच जिले के सभी पुलिस थानों और पुलिस अधीक्षक एसपी कार्यालय में बड़े पैमाने पर चलाया स्वच्छता अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान के तहत आज नीमच जिले के सभी पुलिस थानों और पुलिस अधीक्षक एसपी कार्यालय में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, अपने-अपने परिसरों की साफ-सफाई कर एक सकारात्मक संदेश दिया। एसपी अंकित जायसवाल, एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया और एसडीओपी निकिता सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने श्रमदान किया। उन्होंने एसपी कार्यालय, पुलिस कंट्रोल रूम और पुलिस लाइन के परिसरों में फैली घास-फूस को उखाड़ा और कचरे को साफ किया। 

एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया ने इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान शासन के निर्देशों के अनुसार चलाया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि कल यानी मंगलवार को नीमच में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा, आम जनता को इस अभियान से जोड़ने और जागरूक करने के लिए पेंपलेट बांटे जाएंगे और सेल्फी अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि हर नागरिक इस राष्ट्रीय उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। पुलिस का यह प्रयास स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति का एक अनूठा संगम है, जो समाज के लिए एक प्रेरणा का काम करेगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE