BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2025, 12:46 pm
KHABAR : रक्षाबंधन पर विधायक दिलीप सिंह परिहार को अपने बीच पाकर खिल गए लाडली बहनों के चेहरे, बोले- समरसता से ही भारत पुनः विश्वगुरू बन सकता है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विधायक दिलीपसिंह परिहार शनिवार को रक्षाबंधन पर्व पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ अटल बस्ती बस्ती में पहुंचे तो पहले से इन्तजार कर रही लाडली बहनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विधायक द्वारा गोद ली गई अटल बस्ती में परिहार ने बच्चियों और महिलाओ के हाथों से राखी बंधवाकर रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया। इस दौरान विधायक ने बच्चियों को मिठाई और उपहार बांट कर पावन पर्व रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विधायक परिहार ने बच्चियों और महिलाओं से संवाद कर कहा कि सरकार बहनों के सशक्तिकरण और विकास की मुख्यधारा से जोडने के लिए पूरी तन्मयता के साथ सेवारत है। बहनों की सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार कृत संकल्पित है। बहनें खुशहाल रहें, उनका हम पर आशीर्वाद रहे, यही कामना है। उन्होंने बस्ती के लोगों से बच्चियों को भी शिक्षित करने पर जोर दिया। उन्होंने गीत गाकर बहनों और बस्तीवासियों में अपनत्व का भाव भी जागृत किया। उन्होंने सभी बहनों को आश्वस्त किया कि दीन दुःखियों और बहनों के सम्मान के लिए मैं सदैव खडा रहूंगा।
इस दौरान सैकड़ों महिलाओ और बच्चियों ने विधायक परिहार को राखी बांधकर उनके उज्ज्वल राजनैतिक जीवन और दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी। परिहार को बस्ती में देखकर महिलाओं और बच्चियों का चेहरा खिल गया और वे खुशी से झूम उठे। बस्ती के मुख्य द्वार पर बडी संख्या में बहनों और बच्चों ने परिहार का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बच्चे विधायक परिहार का हाथ पकडकर नारे लगाते हुए उन्हें ले कार्यक्रम स्थल तक ले गए। जहॉं सभी ने परिहार का बडी फूलों की माला से स्वागत अभिनंदन किया और राखी बांधकर सभी ने परिहार को आशीर्वाद स्वरूप ईश्वर से राजधर्म का पालन करने के लिए सभी प्रकार से शक्ति सम्पन्न करने की प्रार्थना की। इसके बाद परिहार एक लाडली बहना के घर पहुंचे और जलपान भी किया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण खण्डेलवाल, लोकेश चांगल, हितेश नामदेव, अमन दीवान, विक्की छाबडा, निलेश पाटीदार, मनोज माहेश्वरी, खारोलजी, अटल बस्ती की लाडली बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE