मंदसौर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस से पूर्व मंदसौर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के नेतृत्व में बुधवार, 13 अगस्त को भव्य वाहन रैली का आयोजन किया। रैली का उद्देश्य जिलेवासियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना और आज़ादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को स्मरण करना था।
रैली पीजी कॉलेज ग्राउंड से प्रारंभ होकर श्री कोल्ड, बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, नेहरू बस स्टैंड, घंटाघर, सदर बाजार, मंडी गेट, प्रतापगढ़ पुलिया, धानमंडी उतारा, नयापुरा रोड, महाराणा प्रताप बस स्टैंड, गुप्ता कचोरी होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर संपन्न हुई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, रक्षित निरीक्षक, सभी शहरी थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी, सूबेदार एवं उनका बल मौजूद रहा। एनसीसी कैडेट्स ने भी रैली में सहभागिता की। अभियान का मुख्य संदेश था हर घर पर तिरंगा, हर दिल में देशभक्ति।