BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2025, 2:34 pm
KHABAR : कलेक्टर ने फहराया 50 फीट ऊंचा तिरंगा, स्वच्छता और नशामुक्ति संदेश के साथ निकाली रैली, प्रतिभागियों ने ली शपथ, पढे़ खबर 

Share On:-

निवाड़ी। जिले की ओरछा में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का का उत्साह देखने को मिल रहा है। ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत ओरछा तहसील के मुख्य चौराहे पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने 50 फीट ऊंचा और 30x20 फीट आकार का राष्ट्रीय ध्वज फहराया।


प्रदेश सरकार के निर्देश पर 2 से 15 अगस्त तक चल रहे इस अभियान का उद्देश्य तिरंगा फहराने के साथ-साथ स्वच्छता और नशामुक्त भारत का संदेश देना है। इस मौके पर उन्होंने लोगों को नशामुक्त रहने की शपथ भी दिलाई।


कंचना घाट पर हुए विशेष कार्यक्रम में नगर पंचायत की टीम, स्थानीय कलाकारों और विद्यार्थियों ने तिरंगे के रंगों से रंगोली बनाई।


रैली में हजारों छात्र शामिल हुए
कंचना घाट से केशव भवन तक निकाली गई रैली में हजारों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस रैली में नगर पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत, तहसीलदार सुनील वाल्मिक, नगर परिषद सीएमओ रामस्वरूप पटेरिया, उपाध्यक्ष अनिल यादव और थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा सहित कई स्कूलों के प्राचार्य, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, सामाजिक संगठनों के सदस्य और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।


नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई
रैली शुरू होने से पहले सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने मंच से लोगों से वादा करवाया कि वे खुद नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे।


तिरंगा सिर्फ झंडा नहीं, राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है
अपने संबोधन में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा कि हमारा तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि यह आजादी, त्याग, बलिदान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।


इस अभियान के जरिए हम न केवल तिरंगे का सम्मान कर रहे हैं, बल्कि स्वच्छता और नशामुक्त भारत का संकल्प भी ले रहे हैं।


उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में समाज के हर वर्ग की भागीदारी यह साबित करती है कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक दिन का पर्व नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन का गर्व और गौरव है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE