BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2025, 12:00 pm
KHABAR : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की उज्जैन में धूम, सांदीपनि आश्रम में पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सीएम हाउस में लड्‌डू गोपाल की 2000 प्रतिमाएं वितरित की जाएंगी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की प्राचीन शिक्षाधानी सांदीपनि आश्रम में पट खुलते ही श्राद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अलसुबह से ही लाइन में लग चुके थे। प्रदेश के अलावा बड़ी संख्या देशभर से दर्शन करने लोग यहां पहुंचे हैं।


बता दें कि भगवान श्रीकृष्ण, उनके बालसखा सुदामा और बलराम ने यहां पर शिक्षा ग्रहण की थी। भगवान श्रीकृष्ण ने यहां गुरू महिर्ष से 64 विधाए और 16 कलाओं का ज्ञान प्राप्त किया था। आज रात 12 बजे तक श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल होंगे। सीएम डॉ यादव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हर वर्ष यहां के कार्यक्रम में शामिल होते हैं। श्रीकृष्ण, सुदामा व बलराम को महर्षि सांदीपनि ने शिक्षा ग्रहण करवाई थी।


सीएम हाउस में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सीएम हाउस में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनेगी। मध्यप्रदेश में श्रीकृष्ण से जुड़े तीन स्थानों पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन जाएंगे। मुख्यमंत्री आवास पर श्रीकृष्ण से जुड़ी लीलाओं की आकर्षक प्रस्तुति होंगी। लड्‌डू गोपाल की 2000 प्रतिमाएं वितरित की जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन के प्रसिद्ध गोपाल मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होंगे।सीएम भगवान श्रीकृष्ण से जुडे़ 2 अन्य स्थान अमझेरा और जनापाव भी पहुंचेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE