BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के जंगलों में धधक रही थीं कच्ची.. <<     KHABAR : सीएम की घोषणा के बाद भी कर्मचारियों की जेब.. <<     खातेगांव TI हत्याकांड के फरार आरोपी का शॉर्ट.. <<     KHABAR : कलेक्टर-एसपी ने किया श्री हरि फटाका हाउस.. <<     BIG NEWS : होसबाले बोले- हमें राम मंदिर बनाकर.. <<     KHABAR : दिवाली पर फूलों से महकेगा रायसेन का बाजार,.. <<     KHABAR : निर्मला सप्रे दलबदल केस, विधानसभा.. <<     KHABAR : भजनों की गूंज और हनुमान भक्ति में डूबे.. <<     KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2025, 1:37 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की जीरन थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बदमाशों ने बीतें दिनों चीताखेड़ा क्षेत्र में दिया था इस वारदात को अंजाम, खाकी की पूछताछ में कबूला जुर्म, अब सलाखों के पीछे रहेंगे चारों आरोपी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े भगत मांगरिया की खबर

Share On:-

नीमच। पुलिस थाना जीरन ने लूट और चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो कट्टे सोयाबीन, दो कट्टे अलसी, दो कट्टे गेहूं, चांदी के आभूषण, नगदी राशि तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। आरोपियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित राजस्थान के प्रतापगढ़ में भी वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, एसडीओपी किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जीरन उमेश यादव के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकार के अनुसार दिनांक 9-10 अगस्त 2025 की रात चीताखेड़ा पेट्रोल पंप के पास स्थित ढाबे पर 70 वर्षीय मोहनलाल माली निवासी चीताखेड़ा के साथ अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर सोयाबीन, अलसी, गेहूं के कट्टे, चांदी के आभूषण और 2000 रुपये नकद लूट लिए थे। मामले की रिपोर्ट पर थाना जीरन में अपराध क्रमांक 2288/2025 धारा 309(6) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान मुखबिर सूचना पर पुलिस ने धर्मेन्द्र भाटी (24) निवासी बोरदियाकला, पवन सोलंकी (26) निवासी बोरदियाकला, राहुल मीणा (20) निवासी बजरंगगढ़, जिला प्रतापगढ़, एवं विशाल उर्फ बिच्छु बाछड़ा (19) निवासी सगरग्राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चीताखेड़ा ढाबा लूट की वारदात करना स्वीकार किया।

बरामद मश्रुका- 
- दो कट्टे सोयाबीन, दो कट्टे अलसी, दो कट्टे गेहूं
- चांदी के आभूषण (कमर का आकडिया, हाथ की पोची, गले की चेन, शर्ट के बटन) वजन करीब 150 ग्राम
- वीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल (इंजन नंबर AKL.2KR.W03298, चेचिस नंबर घिसा हुआ)
- हीरो एचएफ डीलक्स (इंजन नंबर HAIIERL4K08422, चेचिस नंबर घिसा हुआ)
- हीरो स्प्लेंडर प्रो (इंजन नंबर HAIOELD9A09202, चेचिस नंबर MBLHAOASD9809030)

अन्य खुलासे- 
गहन पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ढाबा लूट के बाद उन्होंने ग्राम धामनिया थाना बघाना क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी की। इसके बाद प्रतापगढ़ (राजस्थान) से भी एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी की। साथ ही थाना पिपलियामंडी क्षेत्र के ग्राम खेड़ा खदान के पास एक व्यक्ति से मारपीट कर बकरियां और नगदी भी लूटने की बात कबूल की। पुलिस अब अन्य वारदातों की जांच में जुटी है।

पुलिस टीम की भूमिका- 
इस सफलता में थाना प्रभारी उमेश यादव, उपनिरीक्षक राजेंद्रसिंह सिसोदिया, सहायक उपनिरीक्षक रामपालसिंह राठौर, कप्तानसिंह, प्रधान आरक्षक सौरभ सेंगर (300), लक्ष्मीनारायण शर्मा (145), आरक्षक विक्रम धनगर (415), धर्मेन्द्रसिंह (430), महेश जाट (340), मुकेश प्रजापत (543), अशोक (470), नवीन (31), रवि पाटीदार (581) की सराहनीय भूमिका रही।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE