सिंगोली। अशिक्षा समाज के लिए अभिशाप है, आज सरकार की योजनाओं से हर सुविधा उपलब्ध हो रही है। यह बात क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर और झांतला स्थित वीरेंद्र कुमार सखलेचा मांगलिक भवन में आयोजित निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में कही।
सखलेचा ने सिंगोली एवं झांतला में कक्षा 6 और 9वीं में प्रवेश लेने वाले 178 छात्राओं को शासन की योजना के तहत साइकिलें वितरित कीं। उन्होंने कहा कि इस योजना से स्कूली बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और विशेषकर छात्राओं की शिक्षा का स्तर सुधर रहा है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता ओंकारलाल धाकड़, भाजपा जिला महामंत्री अशोक विक्रम सोनी, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जानिबाई-शंभुलाल धाकड़, भाजपा महामंत्री पारस कुमार जैन, सरपंच पूजा देवी विनोद धाकड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।