शिवपुरी। मध्यप्रदेश सरकार ने भले ही आरटीओ चेकपोस्ट बंद कर दी है लेकिन शिवपुरी जिले के सिंकदरा आरटीओ बैरियर पर बेधड़क ट्रक चालकों से अवैध बसूली का खेल निरंतर जारी है। इस आरटीओ बैरियर को मध्यप्रदेश सरकार ने खत्म कर दिया है बावजूद इसके यहां एक आरटीओ लिखे वाहन को खड़ा कर आरटीओ के कटर ट्रकों को रोककर चेकिंग के नाम पर एक हजार से दो हजार रुपए की बसूली कर रहे हैं।
जब मीडियाकर्मियों की टीम सिकंदरा आरटीओ चेकपोस्ट पर कवरेज करने पहुंची तो आरटीओ लिखा वाहन और उसके साथी मौके से रफूचक्कर हो गए । वहीं मीडियाकर्मियों को ट्रक चालकों ने बताया कि आरटीओ और उसके साथी चेकिंग के नाम पर घंटों ट्रकों को रोककर रखते है और एक हजार से दो हजार रुपए लेने के बाद ही ट्रकों को छोड़ते हैं।
ट्रक चालक ने बताया कि उसके ट्रक के काग़ज़ कंप्लीट है बावजूद इसके यहां घंटों रोककर रखा गया और रूपए की मांग की गई। सिकंदरा आरटीओ चेक पोस्ट पर हो रही कथित अवैध वसूली से परेशान एक ट्रक ड्राइवर ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की जानकारी के अनुसार चालक ने ट्रक के ऊपर चढ़कर गले में फंदा लगा लिया सूचना मिलते ही दिनारा पुलिस पहुंची और समझाइश देकर चालक को नीचे उतारा स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि सिकंदरा आरटीओ चेक पोस्ट पर आए दिन भारी अवैध वसूली की जाती है इस वजह से ट्रांसपोर्टरों और चालकों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ती है।
वहीं आरटीओ और उनकी बसूली टीम किस तरह यहां आरटीओ के सैनिकों की ड्यूटी बदलती है और किस तरह मीडियाकर्मियों को भी कवरेज करने से रोका जा रहा है जबसे भोपाल में आरटीओ विभाग के कर्मचारी सौरभ शर्मा पर छापा पड़ा और उसके पास से करोड़ों रुपए की जब्ती हुई है तबसे आरटीओ विभाग के छोटे-छोटे कर्मचारी भी सौरभ शर्मा के रास्ते पर चल पड़े हैं और जल्द ही करोड़पति बनने की राह पर चल रहे हैं लेकिन कोई भी जिम्मेदार इस अवैध बसूली करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई कर सकेगा यह बड़ा सवाल है।