BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : एक तिरंगे के नीचे सिमटा नीमच, ढाई हजार.. <<     REPORT : नीमच में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     खरगोन के कसरावद में गूंजी देशभक्ति की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पशुपतिनाथ मंदिर पुलिया पर जमा जलकुंभी.. <<     चित्तौड़गढ़ में नशे की बड़ी खेप पर CBN का.. <<     बेहरावल के बाबा डोलनाथ मंदिर में उमड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2025, 12:42 pm
BIG NEWS : 14 और 15 सितंबर को दिल्ली में रबी कॉन्फ्रेंस, केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- कृषि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है भारत, रबी फसलों के उत्पादन को बेहतर बनाने होगा मंथन, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 64 वीं अखिल भारतीय गेंहूं एवं जौ अनुसंधान कार्यकर्ता गोष्ठी में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने बताया है कि जल्द ही सितम्बर में रबी कॉन्फ्रेंस का आयोजन होने जा रहा है। इससे देश में कृषि क्षेत्र में बड़ी क्रांति आएगी।


विकसित कृषि संकल्प अभियान
मंत्री शिवराज ने बताया कि रबी और खरीफ फसल का चक्र जरूरी होता है। रबी सीजन में हम कैसे फसलों का बेहतर उत्पादन कर सके, इसको लेकर रबी कॉन्फ्रेंस का आयोजन 14 और 15 सितंबर को दिल्ली में होने जा रहा है। इसमें राज्य सरकारों के कृषि मंत्री और सारे अधिकारी विशेषज्ञ शामिल होंगे। साथ ही केंद्र सरकार के अधिकारी वैज्ञानिक विशेषज्ञ भी इसमें शामिल होंगे। सभी लोग विचार मंथन करेंगे। लैब में जो रिसर्च शोध होता है, उसको जमीन तक लेकर जाएंगे। इसको लेकर विकसित कृषि संकल्प अभियान हमने खरीफ की फसल के लिए चलाया था। अब रबी की फसलों के लिए भी विकसित कृषि संकल्प अभियान कर रहे हैं।


कृषि विभाग लगातार प्रयास करता रहा
कहा- किसानों की सेवा हमारे लिए भगवान की पूजा है और कृषि में उत्पादन बड़े, लागत घटे, उत्पादन का ठीक दाम मिले, प्राकृतिक आपदा में राहत मिले। कृषि का विविधीकरण हो और धरती आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अन्न उत्पादित करती रहे।इसके प्रयास हमारे च्ड नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि विभाग लगातार प्रयास करता रहा है। गेहूं हमारी प्रमुख फसल है और जौ का भी अपना महत्व है। गेहूं अनेकों तरह की कठिनाइयों का सामना कर रहा है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान को देखते हुए यह आशंका व्यक्त की गई है कि गेहूं का उत्पादन घट सकता है।


गेहूं उत्पादन में नए रिकॉर्ड स्थापित
एक जमाना हुआ करता था जब हम अमेरिका से लाल गेहूं आयात करके खाते थे। लेकिन आज के समय के लिए वैज्ञानिक और किसानों को धन्यवाद दूंगा, खासकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को दूंगा, क्योंकि पहले 10 साल में लगभग 44þ उत्पादन फसलों का बढ़ा है। गेहूं के उत्पादन में भी हमने नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। आने वाले समय में हमारे सामने जो चुनौतियां हैं उनका मुकाबला करते हुए हम ऐसे किस्म का विकास करे,जिससे गेहूं का उत्पादन कम नहीं लगातार बढ़ता जाए। हमने गेहूं की कई नई किस्म वैज्ञानिकों की मदद से विकसित की है।


जौ एक महत्वपूर्ण फसल
इसमें बायो फसले भी है,इनमें स्वास्थ्य के लिहाज से पोषण आज से भी बेहतर है। तापमान और कम पानी में भी किस तरह गेहूं का उत्पादन बढ़ाया जाए।इसको लेकर काम किया जा रहा है। इसलिए वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों का एक चिंतन कार्यक्रम ग्वालियर में आयोजित हुआ है। हमारे जाने-माने ख्यातिनाम वैज्ञानिक प्रगतिशील किसान भी है। आज हम गेहूं पर भी चर्चा करेंगे और गेहूं के साथ-साथ जौ पर भी चर्चा करेंगे। जौ एक महत्वपूर्ण फसल है, पोषण की दृष्टि से इसका अध्ययन बहुत जरूरी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE