छतरपुर। जिला के राजनगर में एक युवक गले में समस्याओं की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा। कलेक्टर के जनसुनवाई से जल्दी चले जाने के बात एसडीएम को आवेदन दिया। उसने अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग की है। वहीं एसडीएम ने युवक को निराकरण करने का आश्वासन दिया है।
राजनगर जनपद पंचायत में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में अनोखा नजारा देखने को मिला। जहां ललपुर पंचायत के रहने वाले इमरान अपने गले में गांव की समस्याओं के आवेदन की माला पहनकर पहुंचा। लेकिन कलेक्टर नहीं मिले तो इमरान ने अपनी पीड़ा मीडिया को सुनाई।
इमरान ने बताया कि वह गांव की समस्याओं को लेकर कई बार छतरपुर जनसुनवाई, राजनगर एसडीएम और जनपद सीईओ छतरपुर के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों विधायक-सासंद को अवगत करा चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। कलेक्टर के जनसुनवाई से जल्दी चले जाने के बाद इमरान ने एक बार फिर राजनगर एसडीएम को आवेदन देकर अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग की। अगर 15 दिन तक समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो एसडीएम कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी।