BREAKING NEWS
NEWS : राष्ट्रसंत कमल मुनि जी को मानद डॉक्टरेट की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर दादा भैरवनाथ और मसान.. <<     उज्जैन में घोड़ों पर सवार होकर निकली तिरंगा.. <<     KHABAR : एमपी के सबसे बड़े सरकारी ऑफिस में कामकाज.. <<     VIDEO NEWS: अकीदत और भाईचारे से सजा सैलानी बाबा का.. <<     VIDEO NEWS: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां.. <<     BIG NEWS: नीमच के भाटखेड़ा फंटे पर दर्दनाक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन, कथित लव.. <<     BIG NEWS : गृह जिले में ध्वजारोहण नहीं कर पाएंगे.. <<     VIDEO NEWS: रोटरी क्लब नीमच के सौजन्य से छात्राओं का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में जमीन विवाद को लेकर एसपी ऑफिस.. <<     REPORT : सेहत संकल्प’ के तहत छात्राओं के लिए.. <<     कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे, छात्र-छात्राओं.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत.. <<     भैसावद में 4-5 साल से टूटी रपट से किसान परेशान,.. <<     KHABAR : खबर का असर- जलभराव पर जागी नगर सरकार, वार्ड.. <<     शिवपुरी के खनियाधाना में गूंजा देशभक्ति का.. <<     KHABAR : नेशनल सैलून डे पर मालवा रीजन हेयर एंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2025, 11:30 am
REPORT : आगामी त्योहारों को लेकर नीमच में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, आमजन को दिलाया सुरक्षा का अहसास, सौहार्द बनाए रखने की अपील, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। आगामी त्योहारों गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, मिलाद-उन-नबी एवं अनंत चतुर्दशी के मद्देनजर नीमच पुलिस ने कानून-व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर जिलेभर में संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया और सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई।

सोमवार को शहर के संवेदनशील इलाकों फव्वारा चौक, बस स्टैंड, खारीकुआ, सराफा बाजार, घंटाघर, बघाना, जामा मस्जिद क्षेत्र आदि में नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकला। इस दौरान डीएसपी निकीता सिंह, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया, टीआई पुष्पा चौहान, निलेश अवस्थी, विकास पटेल, अमित सारस्वत सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

नीमच पुलिस की अपील
जिला पुलिस ने नागरिकों विशेषकर युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या विवादित पोस्ट न डालें, अफवाहों पर ध्यान न दें और त्योहारों को शांति एवं सद्भाव के साथ मनाएँ। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत नज़दीकी थाने या कंट्रोल रूम को दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE