BREAKING NEWS
NEWS : राष्ट्रसंत कमल मुनि जी को मानद डॉक्टरेट की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर दादा भैरवनाथ और मसान.. <<     उज्जैन में घोड़ों पर सवार होकर निकली तिरंगा.. <<     KHABAR : एमपी के सबसे बड़े सरकारी ऑफिस में कामकाज.. <<     VIDEO NEWS: अकीदत और भाईचारे से सजा सैलानी बाबा का.. <<     VIDEO NEWS: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां.. <<     BIG NEWS: नीमच के भाटखेड़ा फंटे पर दर्दनाक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन, कथित लव.. <<     BIG NEWS : गृह जिले में ध्वजारोहण नहीं कर पाएंगे.. <<     VIDEO NEWS: रोटरी क्लब नीमच के सौजन्य से छात्राओं का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में जमीन विवाद को लेकर एसपी ऑफिस.. <<     REPORT : सेहत संकल्प’ के तहत छात्राओं के लिए.. <<     कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे, छात्र-छात्राओं.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत.. <<     भैसावद में 4-5 साल से टूटी रपट से किसान परेशान,.. <<     KHABAR : खबर का असर- जलभराव पर जागी नगर सरकार, वार्ड.. <<     शिवपुरी के खनियाधाना में गूंजा देशभक्ति का.. <<     KHABAR : नेशनल सैलून डे पर मालवा रीजन हेयर एंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2025, 11:35 am
KHABAR : रचना राइजिंग वीमेंस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, अतुल्या नायर ने दी गणेश वंदना पर भक्तिमय नृत्य की प्रस्तुत, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। रचना फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित रचना राइजिंग वीमेंस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह 25 अगस्त को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा और हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर रजनी दत्ता उपस्थित रहीं।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ। अतुल्या नायर ने गणेश वंदना पर भक्तिमय नृत्य प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण से किया गया। संस्था अध्यक्ष संध्या नायर ने स्वागत उद्बोधन में क्लब के उद्देश्यों सामाजिक, सांस्कृतिक, नारी उत्थान और जीवदया पर प्रकाश डाला। क्लब उपाध्यक्ष अलका चोपड़ा ने स्वरचित काव्य गीत प्रस्तुत किया।

क्लब अध्यक्ष डॉ. स्वीटी खंडेलवाल ने चल रही गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए क्लब को नए आयाम तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया। फाउंडेशन द्वारा सक्रिय गौ सेवा दल का सम्मान कर सहयोग राशि भेंट की गई।

कार्यक्रम का संचालन पूजा सिंहल व अलका चोपड़ा ने किया, वहीं गायक आलोक श्रीवास्तव ने ‘मधुवन खुशबू देता है’ गीत से समा बाँधा। नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने समस्त क्लब पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई और बधाई दी। विधायक परिहार ने संस्था के कार्यों की सराहना की, वहीं रजनी दत्ता ने रचना परिवार के सामाजिक योगदान की प्रशंसा की।

इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों के साथ आरती मोड़, सुनीता कनिक, मनीषा मौर्य, आकांक्षा तलरेजा, पूजा केवलानी, उषा शर्मा, रत्ना मालीवाल, वंदना मुजावदिया, मोनिका सिंहल, आभा सोनी, रेखा एरन, हेमलता कनिक, डॉ. प्रियंका भारती, निवेदिता नागदा, भारती व्यास, संध्या धीर, आशा राठौर, अलका गोयल, किरण तिवारी, रेणु पालीवाल, पूर्णिमा शर्मा, विनीता भटनागर, योगिता शर्मा, चंदा सेठिया, सरोज छाबड़ा, ज्योति मित्तल सहित बड़ी संख्या में सदस्याएं मौजूद थीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE