BREAKING NEWS
KHABAR : एमपी के सबसे बड़े सरकारी ऑफिस में कामकाज.. <<     VIDEO NEWS : तेज बारिश में भी नहीं थमा तिरंगे का.. <<     VIDEO NEWS: अकीदत और भाईचारे से सजा सैलानी बाबा का.. <<     VIDEO NEWS: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां.. <<     BIG NEWS: नीमच के भाटखेड़ा फंटे पर दर्दनाक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन, कथित लव.. <<     BIG NEWS : गृह जिले में ध्वजारोहण नहीं कर पाएंगे.. <<     VIDEO NEWS: रोटरी क्लब नीमच के सौजन्य से छात्राओं का.. <<     KHABAR : शिवपुरी में जमीन विवाद को लेकर एसपी ऑफिस.. <<     REPORT : सेहत संकल्प’ के तहत छात्राओं के लिए.. <<     कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे, छात्र-छात्राओं.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत.. <<     भैसावद में 4-5 साल से टूटी रपट से किसान परेशान,.. <<     KHABAR : खबर का असर- जलभराव पर जागी नगर सरकार, वार्ड.. <<     शिवपुरी के खनियाधाना में गूंजा देशभक्ति का.. <<     KHABAR : नेशनल सैलून डे पर मालवा रीजन हेयर एंड.. <<     KHABAR : करनाखेड़ी में बहेगी भक्ति की ज्ञान गंगा, 7.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2025, 12:47 pm
KHABAR : तम्बाकू मुक्त समाज की ओर बच्चों का सार्थक कदम, सांदीपनी विद्यालय साबाखेड़ा के विद्यार्थियों ने लिखे 100 पोस्टकार्ड, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। स्वस्थ समाज और नशामुक्त भविष्य की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए सांदीपनी विद्यालय साबाखेड़ा के विद्यार्थियों ने तम्बाकू मुक्त अभियान के अंतर्गत अपने परिवारजनों को कुल 100 पोस्टकार्ड लिखे। इन पोस्टकार्डों के माध्यम से बच्चों ने अपने पिता, भाई, दादा, नाना और मामा सहित परिवार के अन्य सदस्यों से तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट और शराब जैसी नशे की आदतों से दूर रहने का भावपूर्ण आग्रह किया।

इन पत्रों में कई बच्चों ने हृदयस्पर्शी भाव व्यक्त करते हुए लिखा कि वे चाहते हैं कि उनके परिजन लंबे समय तक स्वस्थ रहें, बच्चों की देखभाल करें और उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने के लिए हमेशा उनके साथ बने रहें। कुछ बच्चों ने यहां तक लिखा कि घर के सदस्यों के नशे की आदत के कारण उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता, जिससे उनका भविष्य प्रभावित होता है। यह बच्चों की मासूम लेकिन गहरी चिंता समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है।

विद्यालय प्रशासन ने सभी पोस्टकार्ड सीधे विद्यार्थियों के पालकों को प्रेषित किए, जिससे बच्चों की सच्ची भावनाएं परिवार तक पहुंच सकें। यह पहल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व को दर्शाती है। सांदीपनी विद्यालय के बच्चे अपनी प्रतिभा, समझ और रचनात्मकता से न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि समाज सुधार की दिशा में भी एक सकारात्मक संदेश दे रहे हैं।

कलेक्टर अदिति गर्ग ने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल वास्तव में समाज के लिए प्रेरणादायी है। जब बच्चे स्वयं अपने परिवार से नशामुक्त रहने का अनुरोध करते हैं तो उसका प्रभाव गहरा होता है। ऐसी गतिविधियां आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ और सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE