मंदसौर। उप महाप्रबंधक, बीएसएनएल मंदसौर लोकेन्द्र डांगोर ने बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा आज़ादी के पावन पर्व 15 अगस्त महा अगस्त के अवसर पर एक विशेष योजना प्रारंभ की गई है, जो 1 अगस्त से चालू है। यह योजना 31 अगस्त 2025 तक सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगी। योजना का लाभ आम जनता को कम से कम लागत में अधिक से अधिक सुविधाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से दिया जा रहा है। योजना की विशेषताएँ मात्र 1 रुपये में मोबाइल सिम कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रतिदिन 2 जीबी डाटा (उसके बाद अनलिमिटेड डाटा 40 केबीपीएस की स्पीड पर)। प्रतिदिन अनलिमिटेड कॉलिंग। प्रतिदिन 100 एसएमएस। वैधता अवधि 30 दिन। इस ऑफर का उद्देश्य जनता को सस्ती, सुलभ और उपयोगी दूरसंचार सेवाएँ उपलब्ध कराना है। यह योजना विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं के लिए है जो कम खर्च में अधिक लाभ पाना चाहते हैं।