नीमच। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग नीमच के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विजय निनामा ने मेसर्स दीपीका स्वीट्स मोरवन बस स्टैंड जावद, श्री गणेश मिष्ठान भंडार मोरवन एवं श्रीनाथ मिष्ठान भंडार मोरवन से एक-एक नग घरेलू गैस सिलेण्डर का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पाये जाने पर जप्त किए हैं। संबंधितों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया हैं।