BREAKING NEWS
देवरी खवासा में छात्राओं ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : 15 साल से सड़क-नाली के इंतजार में.. <<     KHABAR : दतिया में उपचुनाव के बाद जनसुनवाई फिर.. <<     REPORT : बीमा राशि के इंतजार में किसान, जगेपुर मीणा.. <<     खरगोन के जैतापुर में नवविवाहिता की मौत से.. <<     KHABAR : शिकायत पर गोगावां में दो प्राइवेट.. <<     BIG NEWS : करंट ने छीना पति, सरकारी सहायता के लिए भटक.. <<     REPORT : चार सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों ने.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून का रौद्र रूप, नीमच-मंदसौर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के नारों से गूंजा देवरी खवासा,.. <<     VIDEO NEWS: सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : मुरैना में मजिस्ट्रेट चेकिंग का बड़ा.. <<     BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2026, 1:25 pm
KHABAR : दतिया में उपचुनाव के बाद जनसुनवाई फिर शुरू, पहले दिन सैकड़ों फरियादी पहुंचे, स्कूली बच्चों ने जलभराव वाले रास्ते की शिकायत, पढे़ खबर

Share On:-

दतिया। विधानसभा उपचुनाव के चलते कुछ समय से बंद जनसुनवाई आज (मंगलवार) से कलेक्ट्रेट में फिर शुरू हुई। पहले ही दिन सैकड़ों फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने आवेदकों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। संबंधित अधिकारियों को मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उमस भरी गर्मी के बावजूद लोग अपनी बारी के लिए कतार में खड़े नजर आए।


उदगुवां गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र अपने अभिभावकों के साथ जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्कूल तक पहुंचने वाला आम रास्ता बारिश में पूरी तरह खराब हो जाता है। रास्ते में कीचड़ के साथ करीब दो फीट तक पानी भर जाता है। जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।


दंपती ने पेंशन तो मजदूर ने मांगा ठच्स् कार्ड
भांडेर तहसील के उड़ीना गांव निवासी गुलब दुलैया और छोटेलाल यादव ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने की मांग की। आवेदन में बताया कि दोनों वृद्ध हैं और मजदूरी करने में असमर्थ हैं। वहीं बानौली निवासी रोशन विश्वकर्मा ने खुद को मजदूर बताते हुए बीपीएल राशन कार्ड स्वीकृत कराने के लिए आवेदन दिया।


जमीन कब्जे और धमकी की शिकायत
गणेशखेड़ा निवासी शालिकराम अहिरवार ने कुछ लोगों पर कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने और परिवार को गांव से पलायन के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। आवेदन में जान से मारने की धमकी देने का भी उल्लेख करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की गई है। मामले में प्रशासन ने संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE