BREAKING NEWS
देवरी खवासा में छात्राओं ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : 15 साल से सड़क-नाली के इंतजार में.. <<     KHABAR : दतिया में उपचुनाव के बाद जनसुनवाई फिर.. <<     REPORT : बीमा राशि के इंतजार में किसान, जगेपुर मीणा.. <<     खरगोन के जैतापुर में नवविवाहिता की मौत से.. <<     KHABAR : शिकायत पर गोगावां में दो प्राइवेट.. <<     BIG NEWS : करंट ने छीना पति, सरकारी सहायता के लिए भटक.. <<     REPORT : चार सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों ने.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून का रौद्र रूप, नीमच-मंदसौर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के नारों से गूंजा देवरी खवासा,.. <<     VIDEO NEWS: सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : मुरैना में मजिस्ट्रेट चेकिंग का बड़ा.. <<     BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2026, 12:37 pm
REPORT : चार सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों ने कलेक्टर कार्यालय पर दिया ज्ञापन, महंगाई राहत, कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सहित मांगों के निराकरण की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लंबित महंगाई राहत और स्वास्थ्य सुरक्षा सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में पेंशनरों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। संयुक्त विभाग पेंशनर संघ के नेतृत्व में पेंशनरों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की। संघ ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

पेंशनरों ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से लंबित 2 प्रतिशत महंगाई राहत के आदेश अब तक जारी नहीं हुए हैं। उन्होंने केंद्रीय तिथि के अनुसार महंगाई राहत तत्काल जारी करने की मांग की।

ज्ञापन में प्रदेश के संभागीय एवं जिला पेंशन कार्यालय यथावत रखने, पेंशनरों के लिए बिना प्रीमियम कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने तथा कम्यूटेशन की वसूली अवधि 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष 8 माह करने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

पेंशनरों का कहना है कि सेवानिवृत्ति के बाद उनकी आर्थिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा सरकारी नीतियों पर निर्भर रहती है। ऐसे में महंगाई राहत में देरी और स्वास्थ्य बीमा के लिए प्रीमियम का भार चिंता का विषय है।

संघ ने सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि लंबित मांगों का समाधान नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE