BREAKING NEWS
REPORT : बीमा राशि के इंतजार में किसान, जगेपुर मीणा.. <<     खरगोन के जैतापुर में नवविवाहिता की मौत से.. <<     KHABAR : शिकायत पर गोगावां में दो प्राइवेट.. <<     BIG NEWS : करंट ने छीना पति, सरकारी सहायता के लिए भटक.. <<     REPORT : चार सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों ने.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून का रौद्र रूप, नीमच-मंदसौर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के नारों से गूंजा देवरी खवासा,.. <<     VIDEO NEWS: सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : मुरैना में मजिस्ट्रेट चेकिंग का बड़ा.. <<     BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<     BIG NEWS : ट्रॉली में तुलाई पर भड़के हम्माल, मंडी में.. <<     सावन में आस्था का सैलाब, सोहनगढ़ से.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2026, 12:11 pm
BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना, जब बेगूं पुलिस ने दबोचा तस्कर तो खुला अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का राज, मौके से 3 क्विंटल 38 किलो माल जब्त, 26 साल का राकेश चढ़ा हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना बेगूं ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 क्विंटल 38 किलो 260 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने डोडाचूरा से भरी किआ सेल्टोस कार को भी जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से मादक पदार्थ की तस्करी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एएसपी अशोक मीणा के निर्देशन एवं डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के पर्यवेक्षण में बेगूं थाना पुलिस ने सोमवार रात कार्रवाई की।

पुलिस ने 3 क्विंटल 38 किलो 260 ग्राम डोडाचूरा से भरी किआ सेल्टोस कार को जब्त कर आरोपी राकेश पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई, उम्र 26 वर्ष, निवासी मतवालों की ढाणी, बालासती, थाना बिलाड़ा, जिला जोधपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज-
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बेगूं में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस अब मादक पदार्थ की तस्करी के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस टीम- 
थानाधिकारी चम्पाराम, कांस्टेबल कमलेश, खेमाराम, रमेश, सीताराम एवं चालक राजेंद्र सिंह।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE