सोहनगढ़। सावन के पावन अवसर पर ग्राम सोहनगढ़ से सैलाना स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी कावड़ यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़े। जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक किया और क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कावड़ यात्रा में ग्राम सोहनगढ़ के समस्त ग्रामवासियों की सहभागिता रही। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत यात्रा ने पूरे क्षेत्र में शिवमय वातावरण बना दिया।