BREAKING NEWS
KHABAR : आंगन में खेल रही ढाई साल की मासूम को सांप.. <<     BIG NEWS : काना उर्फ कन्हैयालाल भील हत्याकांड में.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में अजीबो-गरीब नजारा, समाधान न.. <<     BIG NEWS : कौन हैं दीप्ति गौड़ मुखर्जी? जिन्हें.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां की साधारण सभा की बैठक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24.. <<     गोगावां में निजी क्लीनिक पर प्रशासन की.. <<     मुरैना में मजिस्ट्रेट चेकिंग से मचा हड़कंप,.. <<     भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा निर्माणाधीन.. <<     सेन समाज ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, भारत.. <<     देवरी खवासा में छात्राओं ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : 15 साल से सड़क-नाली के इंतजार में.. <<     KHABAR : दतिया में उपचुनाव के बाद जनसुनवाई फिर.. <<     REPORT : बीमा राशि के इंतजार में किसान, जगेपुर मीणा.. <<     खरगोन के जैतापुर में नवविवाहिता की मौत से.. <<     KHABAR : शिकायत पर गोगावां में दो प्राइवेट.. <<     BIG NEWS : करंट ने छीना पति, सरकारी सहायता के लिए भटक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2025, 6:12 pm
REPORT : निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का कार्य प्रारंभ, सभी ईआरओ को कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के पश्चात कलेक्टर अदिति गर्ग ने जिले के सभी ईआरओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। इसके अंतर्गत प्रत्येक मतदाता के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (EFs) भरे जाएंगे तथा मतदाता को अपने या परिजनों के नाम का मिलान या लिंकिंग पिछले SIR (2002-2004) के रिकॉर्ड से करने में सहायता की जाएगी। इस कार्य के लिए मतदाता और बीएलओ निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.cci.gov.in/ का उपयोग कर सकते हैं। मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु फॉर्म-6 और घोषणा प्रपत्र एकत्र किए जाएंगे। बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर पर कम से कम तीन बार जाकर विवरण सुनिश्चित करेंगे। गणना चरण के दौरान किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। गणना प्रपत्र भरवाने की अवधि 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित की गई है। निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 9 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा, दावे और आपत्तियाँ 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक प्राप्त की जाएंगी तथा अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। कलेक्टर ने अपील की है कि राजनीतिक दल अपने-अपने BLA (Booth Level Agent) नियुक्त करें ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता और सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यह अपने नाम की एक बार संपूर्ण स्क्रीनिंग करवाने का सुनहरा अवसर है। प्रत्येक परिवार अपने नाम की जानकारी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर देखकर सत्यापित करे। इससे मतदाता सूची को अधिक सटीक और विश्वसनीय बनाया जा सकेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE