चित्तौड़गढ़। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मंगलवार शाम उदयपुर से चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. आईएम सेठिया ने पुष्पगुच्छ गुलदस्ता भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया। राज्यपाल से रात्रि भोज के समय बैंक के कार्यकलापों की जानकारी सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बुधवार सुबह कोटा के लिए रवाना होने पर भी डॉ. सेठिया व भूमि विकास बैंक के चेयरमैन बद्रीलाल जाट ने राज्यपाल बागड़े से भेंटकर उपरना व साफा पहनाकर स्वागत किया।