मंदसौर जिले में निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 शुरू हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद, कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग ने जिले के सभी ईआरओ (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इस पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।
घर-घर जाकर भरे जाएंगे गणना प्रपत्र प्रक्रिया के तहत प्रत्येक मतदाता के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (EFs) भरे जाएंगे। इस दौरान मतदाताओं को अपने या परिजनों के नाम का मिलान या लिंकिंग पिछले एसआईआर (2002-2004) के रिकॉर्ड से करने में सहायता प्रदान की जाएगी।
वेबसाइट और फॉर्म-6 का कर सकेंगे उपयोग इस कार्य के लिए मतदाता और बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.cci.gov.in/ का उपयोग कर सकते हैं। मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 और घोषणा प्रपत्र एकत्र किए जाएंगे।
बीएलओ 3 बार करेंगे दौरा, दस्तावेज जरूरी नहीं बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर पर कम से कम तीन बार जाकर विवरण सुनिश्चित करेंगे। खास बात यह है कि गणना चरण के दौरान किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी।
यह है पुनरीक्षण का पूरा कार्यक्रम (2025-26)
कलेक्टर की अपील- पार्टियां BLA नियुक्त करें, नागरिक नाम जांचें कलेक्टर ने राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे अपने-अपने बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त करें, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता और सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। साथ ही नागरिकों से भी आग्रह किया कि वे अपने नाम की एक बार संपूर्ण स्क्रीनिंग निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर देखकर सत्यापित करें, जिससे मतदाता सूची को अधिक सटीक और विश्वसनीय बनाया जा सके।