BREAKING NEWS
BIG NEWS : कौन हैं दीप्ति गौड़ मुखर्जी? जिन्हें.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां की साधारण सभा की बैठक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24.. <<     गोगावां में निजी क्लीनिक पर प्रशासन की.. <<     मुरैना में मजिस्ट्रेट चेकिंग से मचा हड़कंप,.. <<     भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा निर्माणाधीन.. <<     सेन समाज ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, भारत.. <<     देवरी खवासा में छात्राओं ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : 15 साल से सड़क-नाली के इंतजार में.. <<     KHABAR : दतिया में उपचुनाव के बाद जनसुनवाई फिर.. <<     REPORT : बीमा राशि के इंतजार में किसान, जगेपुर मीणा.. <<     खरगोन के जैतापुर में नवविवाहिता की मौत से.. <<     KHABAR : शिकायत पर गोगावां में दो प्राइवेट.. <<     BIG NEWS : करंट ने छीना पति, सरकारी सहायता के लिए भटक.. <<     REPORT : चार सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों ने.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून का रौद्र रूप, नीमच-मंदसौर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के नारों से गूंजा देवरी खवासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2025, 11:05 am
BIG NEWS : शाजापुर जिले की अवंतिपुर बड़ोदिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के मामलों का किया पर्दाफाश, कई आरोपी चढ़े हत्थे, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी शुजालपुर निमेष देशमुख के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए थे।

इसी क्रम में थाना अवंतिपुर बड़ोदिया प्रभारी उप निरीक्षक घनश्याम बैरागी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सतर्कता और मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी के दो मामलों का खुलासा किया और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पहला मामला (अपराध क्रमांक 233/2025, धारा 303(2) बीएनएस)
दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को प्राप्त सूचना पर पुलिस ने आरोपियों अभिषेक, भगवानसिंह, विनोद उर्फ विनोद पेंटर,  वृंदावन उर्फ विनोद,  विक्रम सिंह, एवं गफ्फार उर्फ लाली शाह को गिरफ्तार किया।
पूछताछ व तलाशी में चोरी गया स्टार्टर, ऑटो स्विच, दो बड़े पाना, लहसुन की कट्टी और 32 फीट लंबी काले रंग की केबल बरामद की गई। बरामद मशरुका की कुल कीमत ₹10,750 बताई गई है।

दूसरा मामला (अपराध क्रमांक 106/2025, धारा 303 बीएनएस)
आरोपियों अभिषेक और भगवानसिंह से पूछताछ के दौरान चोरी गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (कीमत 7,000) बरामद की गई।

कुल बरामदगी : 17,750/-

इस सफलता में थाना प्रभारी उनि. घनश्याम बैरागी के नेतृत्व में पुलिस टीम के का.उनि. मुकेश सिंह राजपूत, का.प्रआर. कुलदीप, का.प्रआर. रामचरण, आरक्षक रवि, दिनेश, कमलेश, गजेन्द्र, अखिल, पंकज, मेहरबान, सोहन देथलिया, बल्लू वर्मा, ललित, एनसीओ विक्रम सिंह, सैनिक कैलाश नारायण, विक्रम, कमल, ओमप्रकाश एवं शुभम का विशेष योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक ने टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE