BREAKING NEWS
BIG NEWS : कौन हैं दीप्ति गौड़ मुखर्जी? जिन्हें.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां की साधारण सभा की बैठक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24.. <<     गोगावां में निजी क्लीनिक पर प्रशासन की.. <<     मुरैना में मजिस्ट्रेट चेकिंग से मचा हड़कंप,.. <<     भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा निर्माणाधीन.. <<     सेन समाज ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, भारत.. <<     देवरी खवासा में छात्राओं ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : 15 साल से सड़क-नाली के इंतजार में.. <<     KHABAR : दतिया में उपचुनाव के बाद जनसुनवाई फिर.. <<     REPORT : बीमा राशि के इंतजार में किसान, जगेपुर मीणा.. <<     खरगोन के जैतापुर में नवविवाहिता की मौत से.. <<     KHABAR : शिकायत पर गोगावां में दो प्राइवेट.. <<     BIG NEWS : करंट ने छीना पति, सरकारी सहायता के लिए भटक.. <<     REPORT : चार सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों ने.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून का रौद्र रूप, नीमच-मंदसौर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के नारों से गूंजा देवरी खवासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2025, 11:08 am
NEWS : बेरहम सरकार अब तो दे राहत, बेमौसम बारिश से फसलों में नुकसान, पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत बोले- न फसल बची, न उम्मीदें, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि इन दिनों रुक-रुककर चले बारिश के दौर ने किसानों की ओर से खेतों में दिन-रात मेहनत कर जो फसल तैयार की, उस पर उस पर पानी फेर दिया। इतना ही नहीं खेत सूखने के बाद सरसों की बुवाई पर भी संकट खड़ा कर दिया है। पहले से किसान पर फसल के दाम नहीं मिल पाने से संकटग्रस्त है किंतु राज्य की बेरहम भजनलाल सरकार बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों से किसानों की नुकसान की भरपाई नहीं कर रही है गिरदावरी कराकर मुआवजे की त्वरित कार्रवाई करे।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि खेतों में पानी भरने से किसानों की फसलें खराब होने का अंदेशा उत्पन्न हो गया है, खेत में कटकर पड़ी मूंगफली व अन्य फसलें खराब होने लगी है वहीं रबी की फसल में सरसों की बुवाई के अंकुरण भी सवाल खड़ा कर दिया है। किसानों ने पहले की बुवाई देर से की है, अब सरसों में पानी भरने से फसल नहीं उगेगी इतना ही नहीं बारिश के कारण अब गेहूं व चने की बुवाई भी 15 दिन और देरी हो जाएगी। जिससे किसानों की उम्मीदें और फसल दोनों ही तबाह हो गई। उन्होंने कहा कि किसान इस समय चिंता में हैं, क्योंकि फसल उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत है। बेमौसम बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है, यदि समय रहते उचित कदम उठाए होते फसलों की बिकवाली समय पर हो जाती तो किसानों को नुकसान नहीं होता अब भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल की बिकवाली नहीं हुई तो किसानों का नुकसान और बढ़ सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE