BREAKING NEWS
खरगोन के कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे,.. <<     NEWS : नशामुक्त युवा भारत अभियान में कल्लाजी.. <<     KHABAR : एनएसयूआई ने की छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष.. <<     NEWS : गौसेवा के साथ सादगी से मनाया सुरेन्द्र.. <<     KHABAR : सप्लाई चेन ट्रेस कर झाबुआ में 86 लीटर.. <<     NEWS : जैन प्रोफेशनल फोरम को मिली नई नेतृत्व टीम,.. <<     BIG NEWS : पटवारी बोले-पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर.. <<     NEWS : दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल चेंज.. <<     PART- 3: नीमच के तरणताल के पानी से इंफेक्शन का खतरा.. <<     BIG NEWS : नीमच के तरणताल में ‘पदकों की उड़ान’, जिस.. <<     आदिवासी दिवस पर खजुराहो में आदिवासी संगठनों.. <<     शाजापुर में बारिश का कहर! चिलर नदी उफान पर,.. <<     KHABAR : सैलाना के केदारेश्वर मंदिर का बहा झरना,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियारनुमा कट्टे के साथ.. <<     REPORT : मजदूर-किसानों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर.. <<     खरगोन में गूंजा देशभक्ति का जज्बा! ‘हर घर.. <<     उज्जैन महाकाल में आस्था का सैलाब! श्रावण.. <<     PART - 1: नीमच के तैराक देश-दुनिया में तिरंगा लहरा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2025, 4:34 pm
KHABAR : श्रद्धा पर भारी पड़ी सुरक्षा, काल भैरव मंदिर में महिला श्रद्धालुओं के साथ सुरक्षाकर्मियों ने की बदसलूकी, धक्का देकर जबरन निकाला बाहर, पढे़ खबर  

Share On:-

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में दर्शन के दौरान एक बार फिर सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम को दर्शन की जल्दबाजी को लेकर हुए विवाद में मंदिर कर्मचारियों ने महिला श्रद्धालुओं से बदसलूकी की और कथित तौर पर एक बुजुर्ग महिला को धक्का देकर मंदिर परिसर से बाहर कर दिया।


विवाद का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें मंदिर के कर्मचारी महिलाओं का हाथ पकड़कर उन्हें जबरन धकेलते और परिसर से बाहर निकालते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दो बुजुर्ग महिलाएं भी नजर आ रही हैं। यह विवाद महाराष्ट्र से आए 40 लोगों के एक दल के साथ हुआ। यह दल महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद काल भैरव मंदिर पहुंचा था।


भैरवगढ़ थाना प्रभारी आर.एस. शक्तावत के अनुसार, मंदिर में अधिक भीड़ होने के कारण कर्मचारी श्रद्धालुओं को जल्दी दर्शन करके आगे बढ़ने के लिए कह रहे थे, इसी बात पर कहासुनी हुई जो बाद में विवाद में बदल गई। घटना के बाद दोनों पक्ष भैरवगढ़ थाने पहुंचे थे, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई भी शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE