नीमच। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के विद्यार्थियों तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नीमच के मार्गदर्शन में ग्राम किशनपुरा में जल संचय अभियान के तहत सामुदायिक श्रमदान किया गया। श्मशान घाट के पास स्थित नाले में श्रमदान करते हुए 22 बोरियों का बोरी बंधान कर जल बहाव को रोका गया।
इस कार्य में नवीन प्रवेश बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों के साथ ग्राम के समाजसेवी युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर के निर्देशन में किया गया।
अभियान के दौरान मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी श्यामलाल मालवीय, बापूलाल चौहान और रोहित चौहान भी उपस्थित रहे। सामुदायिक प्रयास से किया गया यह कार्य गांव में जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।