BREAKING NEWS
खरगोन के कसरावद नगर परिषद के 4 साल पूरे,.. <<     NEWS : नशामुक्त युवा भारत अभियान में कल्लाजी.. <<     KHABAR : एनएसयूआई ने की छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष.. <<     NEWS : गौसेवा के साथ सादगी से मनाया सुरेन्द्र.. <<     KHABAR : सप्लाई चेन ट्रेस कर झाबुआ में 86 लीटर.. <<     NEWS : जैन प्रोफेशनल फोरम को मिली नई नेतृत्व टीम,.. <<     BIG NEWS : पटवारी बोले-पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर.. <<     NEWS : दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल चेंज.. <<     PART- 3: नीमच के तरणताल के पानी से इंफेक्शन का खतरा.. <<     BIG NEWS : नीमच के तरणताल में ‘पदकों की उड़ान’, जिस.. <<     आदिवासी दिवस पर खजुराहो में आदिवासी संगठनों.. <<     शाजापुर में बारिश का कहर! चिलर नदी उफान पर,.. <<     KHABAR : सैलाना के केदारेश्वर मंदिर का बहा झरना,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियारनुमा कट्टे के साथ.. <<     REPORT : मजदूर-किसानों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर.. <<     खरगोन में गूंजा देशभक्ति का जज्बा! ‘हर घर.. <<     उज्जैन महाकाल में आस्था का सैलाब! श्रावण.. <<     PART - 1: नीमच के तैराक देश-दुनिया में तिरंगा लहरा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2025, 5:00 pm
KHABAR : किसान ओमप्रकाश धाकड़ ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्यम उन्नयन योजना से स्थापित किया कच्ची घानी एवं ग्रेडिंग यूनिट, प्रकृति से जुड़कर प्राकृतिक तरीके से कर रहे हैं निर्माण, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर जिले के ग्राम धमनार के प्रगतिशील किसान ओमप्रकाश धाकड़ ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्यम उन्नयन योजना के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने अपने ही घर पर कच्ची घानी से तेल निर्माण एवं फसलों की ग्रेडिंग यूनिट स्थापित की है। ओमप्रकाश धाकड़ ने दसवीं तक की शिक्षा प्राप्त कर अपने दम पर स्वयं का रोजगार प्रारंभ किया। आज वे न केवल स्वयं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं, बल्कि पांच अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। उनके उद्योग से वर्तमान में प्रतिदिन 2000 से 3000 रुपये तक की आय हो रही है। 
उद्यानिकी विभाग की प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत उन्हें उद्योग स्थापना के लिए 30 लाख रुपये का लोन स्वीकृत हुआ, जिसमें से 10 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने विभिन्न मशीनें स्थापित कीं कच्ची घानी मशीनेंरू सरसों, मूंगफली, तिल आदि से तेल निर्माण हेतु। ग्रेडिंग मशीनेंरू सोयाबीन, मक्का, चना, गेहूं सहित विभिन्न फसलों की ग्रेडिंग हेतु।   ग्रेडिंग के लिए किसान जब अपनी फसल लेकर आते हैं, तो प्रति क्विंटल 70 से 80 रुपए शुल्क लिया जाता है। इसके साथ ही ओमप्रकाश धाकड़ के पास आटा चक्की, पशु आहार निर्माण एवं पैकिंग मशीन की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।   उनके उद्योग से तैयार तेल, पशु आहार एवं अन्य उत्पादों का विक्रय एफपीओ के माध्यम से किया जाएगा, जिससे उन्हें अधिक लाभ एवं बाजार में व्यापक पहचान प्राप्त होगी। फोटो संलग्न   यह उदाहरण दर्शाता है कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर ग्रामीण क्षेत्र का युवा भी रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE