नीमच/जावद। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार राज्यभर में गुमशुदा नाबालिग बच्चों की खोज के लिए संचालित ऑपरेशन मुस्कान के तहत नीमच जिले की चौकी सरवानिया पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। पुलिस ने 15 वर्ष की एक लापता नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों से मिलवाया।
एसपी नीमच अंकित जायसवाल द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को गुमशुदा बच्चों की शीघ्र दस्तयाबी के कड़े निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया तथा एसडीओपी रोहित राठौर के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी सरवानिया की विशेष टीम को तलाश में लगाया गया।
घटना का विवरण-
दिनांक 17 नवम्बर 2025 को सूचनाकर्ता ने अपनी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट थाना जावद में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। गुमशुदा बालिका की तलाश के लिए चौकी सरवानिया की एक विशेष टीम गठित की गई। निरंतर प्रयासों और तकनीकी व पारंपरिक तरीकों से की गई खोजबीन के बाद पुलिस टीम ने 22 नवम्बर 2025 को नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया।
टीम का सराहनीय योगदान-
इस सफलता में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेंद्र वर्मा तथा चौकी सरवानिया की विशेष टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस के इस त्वरित एवं प्रभावी प्रयास की सराहना की जा रही है।