नीमच। पुलिस थाना बघाना को आठ वर्ष पुराने एनडीपीएस एक्ट प्रकरण के दो स्थायी वारंटियों जिनमें से एक थाना बघाना के रंगदारी प्रकरण में भी फरार था को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
माननीय पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा फरार वारंटियों एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
गिरफ्तार वारंटी एवं आरोपियों का विवरण-
गिरफ्तार वारंटी एवं आरोपियों में एनडीपीएस एक्ट न्यायालय जावद के एसटी क्रमांक 27/2017 से संबंधित थाना जावद के अपराध क्रमांक 342/2016, धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के स्थायी वारंटी विक्रमसिंह पिता लालसिंह सौधिया निवासी ग्राम खेरमालिया थाना बघाना तथा बंटी उर्फ़ रविन्द्रसिंह पिता लालसिंह सौधिया निवासी ग्राम खेरमालिया शामिल हैं। इसके अतिरिक्त थाना बघाना के रंगदारी एवं अन्य प्रकरणों अपराध क्रमांक 325/2025 एवं 326/2025 धारा 115(2), 296, 351(2), 324(2), 119(1), 3(5) बीएनएसमें फरार आरोपी विक्रमसिंह पिता लालसिंह सौधिया निवासी ग्राम खेरमालिया को भी गिरफ्तार किया गया। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश अवस्थी, उप निरीक्षक रामकिशन सिंगावत, प्रधान आरक्षक दिलीप जाट, आरक्षक ओमप्रकाश पारगी, आरक्षक राहुल डाबी, आरक्षक पंकज पाटीदार तथा महिला आरक्षक पूजा मालवीय का सराहनीय योगदान रहा।